Monday, February 23

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर 8 में अब दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाना हैं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

WI vs ZIM: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

WI: वेस्टइंडीज की हालिया फॉर्म काफी अच्छी हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। वो ग्रुप स्टेज में भी बिना हारे सुपर 8 में आई हैं।

लास्ट 5 मैच- W. W. W. W. L

ZIM: वहीं जिम्बाब्वे की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। उन्होंने अपने पिछले 5 मैचों में 4 में जीत हासिल की हैं जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं।

लास्ट 5 मैच– W. W. W. L. W

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर काफी अच्छा विकेट देखने को मिलता है, जिसमें रन बनाना काफी आसान होता हैं।

वानखेड़े में अब तक 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 बार पहले खेलने वाली और 8 मुकाबलों में चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच– 15

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत– 7

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत– 8

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 182

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 162

हाईएस्ट स्कोर– 247/9 इंडिया बनाम इंग्लैंड

लोएस्ट स्कोर- 97/10 इंग्लैंड बनाम इंडिया

हाईएस्ट टोटल चेज़- 230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 209/5 अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

कैसा है वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच– 5

जीत– 4

हार– 1

टाई– 0

नो रिजल्ट– 0

जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 में वानखेड़े स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेला हैं। यह पहला मौका है जब वो इस ग्राउंड पर कोई टी20 मुकाबला खेल रही होगी।

मैच– 0

जीत– 0

हार- 0

WI vs ZIM: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में )

वेस्टइंडीज- 3

जिम्बाब्वे- 1

रद्द– 0

ZIM vs WI: हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में)

वेस्टइंडीज – 1

जिम्बाब्वे– 0

WI vs ZIM: वेदर रिपोर्ट

तापमान– 33.8˚C

ह्यूमिडिटी– 57%

बारिश के चांस– 3%

कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम में ड्यू का रोल काफी अहम रहने वाला हैं।

ओस में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पसंद करेंगी और इस ग्राउंड पर चेस करना आसान भी होता है। क्योंकि सेकंड इनिंग में गेंद और ज्यादा अच्छे से बल्ले पर आती हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 47% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 53% हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत– 47%

बैटिंग सेकंड जीत- 53%

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म काफी अच्छी हैं। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतकर पहुंची हैं। रिकार्ड्स की बात करें, तो वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे पर पूरी तरह से हावी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में तो जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को एक भी मैच में नहीं हराया है। जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर आ रही है। लेकिन, वो मुकाबले श्रीलंका में खेले जा रहे थे जहां पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी लेकिन यह मैच वानखेड़े में खेला जाएगा जहां पर काफी अच्छी विकेट देखने को मिलेगी।

वेस्टइंडीज की टीम ने ग्रुप स्टेज में यहां पर अपने कुछ मैच खेले थे और उनका यहां पर रिकॉर्ड भी अच्छा है इसलिए यह मैच वेस्टइंडीज जीत सकती हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version