Friday, February 27

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई हैं।

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका फैसला बिल्कुल सही भी रहा था।

होल्डर और शेफर्ड के चलते अच्छा स्कोर बनाने में सफल हुई वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी ही थी और शुरुआती 2 ओवरों में 29 रन बनाए थे। लेकिन रबाडा के तीसरे ओवर में 2 विकेट आए और उसके बाद उनकी टीम पटरी से उतर गईं। वेस्टइंडीज की टीम 81 रनों पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन होल्डर और शेफर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करके सम्मानजनक स्कोर तक ले गए।

शेफर्ड ने 52 तो वहीं जेसन के 47 रनों की बदौलत विंडीज़ ने बोर्ड पर 176 रन लगाए जिसके बाद लगा कि अफ्रीका के लिए यह मैच मुश्किल हो सकता हैं।

कप्तान मार्करम और डिकॉक ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

कप्तान मार्करम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में भी उन्होंने उसको बरकरार रखा। पावरप्ले में उन्होंने सभी गेंदबाजों के ऊपर अटैक करके वेस्टइंडीज को दबाव में डाल दिया। क्विंटन डिकॉक शुरू में संघर्ष कर रहे थे लेकिन पहले शमार जोसफ और स्पिन गेंदबाजों के सामने तेजी से रन बनाए। वो 24 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान एडेन मार्करम दूसरे छोर पर टिके हुए थे और अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतक लगा दिया। रेयान रिकल्टन में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा।

मार्करम और रिकल्टन ने दिलाई अफ्रीका को जीत

रिकल्टन और मार्करम ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर आक्रमण जारी रखा। दोनों बिना किसी दबाव के रन बना रहे थे। विंडीज़ के गेंदबाज कभी भी विकेट लेते नहीं दिख रहे थे।

वो हमेशा बचने के लिए गेंदबाजी कर रहे थे और उसका नतीजा यह रहा कि उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने आसानी से 9 विकेट से 23 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया हैं।

मार्करम ने 46 गेंदों में नाबाद 82 और रिकल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए।

इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़ी हार को वजह से उनका नेट रन रेट भी गिरा हैं। क्योंकि, उनका अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन और होस्ट इंडिया से होना हैं। यह मैच ईडन गार्डेंस में होना हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version