T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज शनिवार 7 फरवरी को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच की शुरुआत आज दोपहर 3:00 बजे से होने वाली है। इसक अलावा वेस्टइंडीज की टीम को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव होने के कारण फेवरेट माना जा रहा है।
लेकिन इसके बावजूद भी स्कॉटलैंड की टीम अपनी मजबूत गेंदबाजी और निडर खेल से इस मैच के रिजल्ट को पलटने की पूरी कोशिश करेगी। इसके अलावा ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहने के चलते हुए आज यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।
पिच रिपोर्ट –
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर शुरुआत में गेंद ठीक उछाल के साथ आती है। इसके चलते हुए बल्लेबाज के लिए तुन बनाना आसान रहता है। इसके चलते हुए यहां पर टी20 मैचों में अच्छे स्कोर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इस मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड का भी बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलता है।

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। इसके चलते हुए स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लेकिन यहां पर रात के मैचों में ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। जबकि कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित रहती है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-
फरवरी के महीने की शुरुआत में कोलकाता का मौसम आमतौर पर गर्म और ज्यादातर शुष्क रहता है। इसके चलते हुए दोपहर के समय तापमान करीब 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जबकि इस दौरान यहां पर उमस भी गर्मियों की तुलना में कम होती है।

इस महीने में समान अक्सर साफ या हल्के बादलों वाला रहता है और बारिश की संभावना बहुत कम होती है। क्यूंकि इस महीने में यहां आमतौर पर बहुत कम दिन बारिश होती है। इसके चलते हुए हल्की हवा और धूप के कारण दोपहर का मौसम बाहर खेलने के लिए आरामदायक माना जाता है।
टी20I में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बीच अभी तक एक ही टी 20 मैच खेला गया है। इन दोनों के बीच यह मैच 17 अक्टूबर 2022 में खेला गया था। तब इस एकमात्र मैच में कैरेबियाई टीम को हार का समना करना पड़ा था। इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 42 रन के अंतर से हराया था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11 :- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमैरियो शेफर्ड, अकील होसैन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग 11 :- जॉर्ज मंसी, मैथ्यू एच क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल ए जोन्स, रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलन, माइकल ए लीस्क, टॉम ब्रूस, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील, क्रिस ग्रीव्स
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







