Wednesday, June 17

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच (WIW vs NZW) शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 रनों से जीत हासिल हुई और स्पिनर इडेन कार्सन (3/29) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WIW vs NZW मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर 31 गेंदों पर 3 चौकों की 1 छक्के की मदद से 33 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि सूजी बेट्स 28 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 26 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

WIW vs NZW - Women T20 World Cup 2024
WIW vs NZW – Women T20 World Cup 2024

वेस्टइंडीज महिला टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की और शारजाह की धीमी पिच पर न्यूजीलैंड को 134 रनों पर ही रोक दिया। उनकी ओर से ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने 4 ओवरों में 22 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि एफी फ्लेचर को 2 विकेट मिले। उनके अलावा, करिश्मा रामहैरक  और आलिया एलिन को 1-1 सफलता मिली।

WIW vs NZW: 128 रनों के जवाब में 120 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज महिला टीम

WIW vs NZW - Women T20 World Cup 2024
WIW vs NZW – Women T20 World Cup 2024

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज महिला टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी, जिसके चलते उन्हें 8 रनों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। उनकी ओर से डिएंड्रा डॉटिन ने 22 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि एफी फ्लेचर 15 गेंदों पर 17 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

स्पिनर इडेन कार्सन और अमेलिया केर ने की जबरदस्त गेंदबाजी

Eden Carson - WIW vs NZW - Women T20 World Cup 2024
Eden Carson – WIW vs NZW – Women T20 World Cup 2024

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की स्पिनर इडेन कार्सन ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने शुरूआती 3 विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को दबाव में बनाए रखा। उनके स्पेल के अंतिम ओवर में एक आसान सा कैच भी छूटा। उनके अलावा, अमेलिया केर ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 कीमती विकेट चटकाए। कार्सन ने 4 ओवरों में 29 और 4 ओवरों में मात्र 14 रन खर्च किए।

कार्सन और अमेलिया के अलावा, ली तहुहू ने भी अच्छी शुरूआत की और उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में कप्तान हेली मैथ्यूज का कीमती विकेट हासिल किया। हालांकि, उन्होंने अपने अगले ओवर में 23 रन लुटा दिए, लेकिन बाद में केर ने डॉटिन को आउट करके मैच का रूख पलट दिया।

वेस्टइंडीज को रौंदते हुए न्यूजीलैंड ने किया Women T20 World Cup 2024 के फाइनल में क्वालीफाई

न्यूजीलैंड महिला टीम ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को रौंदते हुए महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस टीम ने तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है और खिताब जीतने से बस एक कदम दूर है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2009 और 2010 में फाइनल खेला था, जिसमें उन्हें क्रमशः इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

20 अक्टूबर को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेगी। यह मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि, इस बार क्रिकेट जगत को महिला टी20 क्रिकेट का एक नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाला है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें।

इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version