महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का 5वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (Australia vs Sri Lanka) के बीच शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से एक आसान जीत हासिल हुई। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज मेगन शट (Megan Schutt) ने इस मैच में 4 ओवरों में 3/12 का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Australia vs Sri Lanka) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। उनकी ओर से नीलाक्षी डी सिल्वा 40 ओवरों में 29* रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि हर्षित मडावी ने 35 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 23 रनों के साथ अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को एक बार भी मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। उनकी ओर से मेगन शट ने 4 ओवरों में 12 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उनके अलावा, सोफी मोलिनेक्स ने 4 ओवरों में 20 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम को भी 1-1 सफलता हासिल हुई।
Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने मात्र 14.2 ओवरों में हासिल की जीत

शारजाह की धीमी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने रन चेज के दौरान थोड़ा समय लिया। हालांकि, उन्होंने 14.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। उनकी ओर से बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा (38 गेंदों पर नाबाद 42*) रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भी इस मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन टारगेट काफी कम होने के चलते वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। उनकी ओर से सुगंदिका कुमारी, इनोका राणावीरा और उदेशिका प्रबोधनी को 1-1 सफलता मिली। इसके अलावा, कविशा दिलहारी ने डायरेक्ट हिट के जरिए एक शानदार रनआउट भी किया था, जिसके चलते जॉर्जिया वेयरहम को पवेलियन लौटना पड़ा था।

Women T20 World Cup 2024 में कब होगा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का अगला मुकाबला?
महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ 08 अक्टूबर को शारजाह में खेलना है। वहाँ उनकी नजरें एक बार फिर एक आसान जीत हासिल करने पर होंगी। इसके आलावा, श्रीलंका महिला टीम को इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला भारतीय महिला टीम के खिलाफ 09 अक्टूबर को दुबई में खेलना है। वह मुकाबला भी उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उस मुकाबले में भारतीय टीम एक बड़ी जीत हासिल करने के उद्देश्य से उतरेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







