T20 World Cup 2026 Super-8: टी-20 विश्व कप 2026 में आज रविवार, 1 मार्च को सुपर-8 का 11वां मैच जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

लेकिन अब यह टीम इस टूर्नामेंट में आज अपना आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मैच जीते हैं। तो आज ऐसे में यह मैच उनके लिए अंतिम-4 से पहले तैयारियों को परखने का बेहतरीन मौका भी होने वाला है। आइए इस मैच की जरुरी बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम का पलड़ा रहा है काफी भारी :-

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए अफ्रीका की टीम को 7 मैच में जीत मिली है, जबकि इस बीच इनका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। वहीं दूसरी तरफ इन दोनों के बीच टी-20 विश्व कप में भी 2 मैच खेले गए हैं। तब भी एक मैच को अफ्रीका की टीम ने जीता था। जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।

आज इस तरह की हो सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-

टी 20 विश्व कप में इस समय जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट कमाल के फॉर्म में हैं। इसके अलावा अभी तक इस टूर्नामेंट में उनको कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। वहीं अब इस मैच में भी वह अपनी इसी फॉर्म को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। जबकि आज इस टीम के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Zimbabwe Cricket Team
Zimbabwe Cricket Team

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगारावा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

इस विश्व कप में अभी तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपना एक भी मैच नहीं हारा है। तभी तो अब ऐसे में यह टीम अपने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। इस पूरे टूर्नामेंट में इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी कमाल की रही है। जबकि इस मैच में भी आज एडेन मार्करम और डेविड मिलर अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

कैसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।

Arun Jaitley Cricket Stadium
Arun Jaitley Cricket Stadium

तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।

ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 1 मार्च को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजरें :-

ब्रायन बेनेट ने अपनी पिछली 10 पारियों में 77.5 की औसत से 465 रन बनाए हैं। जबकि ने बल्लेबाज कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से भी पिछली 10 पारियों में 325 रन आए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से डिकॉक ने पिछली 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं।

Brian Bennett
Brian Bennett

इस समय कप्तान एडेन मार्करम और डेविड मिलर भी काफी अच्छी फॉर्म में आ गए हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस ने पिछले 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी ने पिछले 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लुंगी एनगिडी ने अपने पिछले 7 मैचों में 7.08 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version