Thursday, February 19

ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में हराकर पहली बार सुपर 8 में जगह बना ली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ज़िम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली है। लगातार 2 मैच जीतकर और आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के चलते उन्होंने ग्रुप स्टेज आसानी से पार कर लिया।

ज़िम्बाब्वे ने भले ही अपने सभी मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बनाई हैं। लेकिन इसका सुपर 8 ग्रुप में कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला हैं क्योंकि आईसीसी ने पहले से ग्रुप सीडिंग तय कर रखी थी।

ICC के सीडिंग सिस्टम से तय हुआ सुपर 8 ग्रुप

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ICC ने सभी टीमों को सीडिंग नंबर दिए थे और हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 क्वालीफाई करने वाली थी। ज़िम्बाब्वे की जगह उस सीडिंग में ऑस्ट्रेलिया को रखा गया था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को रिप्लेस किया हैं। सुपर 8 में वो ग्रुप X1 में जायेंगे, जहां उनका सामना इंडिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होना हैं।

यह ग्रुप काफी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पिछले बार की चैंपियन इंडिया और पिछले बार की रनरअप साउथ अफ्रीका के साथ साथ दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी इसी ग्रुप में हैं। इसलिए यह टूर्नामेंट का सबसे कठिन ग्रुप भी माना जा रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ करना है अभियान की शुरुआत

वेस्टइंडीज को अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ करनी है। ग्रुप स्टेज में ज़िम्बाबवे का मैच आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के चलते उन्होंने पहली बार सुपर 8 में जगह बनाई है।

ज़िम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था। दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार के चलते कंगारू टीम 17 साल बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

दूसरा मैच पिछली बार की चैंपियन इंडिया से

ज़िम्बाब्वे का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में पिछली बार की चैंपियन इंडिया के खिलाफ होना है। टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर आ रही हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा ज़िम्बाब्वे का अंतिम सुपर 8 मैच

सुपर 8 स्टेज में ज़िम्बाब्वे का आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

23 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाब्वे, मुंबई

26 फरवरी- इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे, चेन्नई

1 मार्च- ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका, दिल्ली

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version