T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचना का शिकार रहे भारतीय उप कप्तान हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के लिए सबसे दमदार खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। भारतीय टीम का यह स्टार खिलाड़ी न सिर्फ अपने बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी सबको प्रभावित किया है,
भारत की जीत में लगभग उनकी बड़ी भूमिका रही है। इसका फायदा उन्हें ICC की हालिया रैंकिग में हुआ है, आईसीसी की लेटेस्ट टी-20 आलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक को तगड़ा फायदा हुआ है।
T20 World Cup 2024: अभी तक t-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 4 परियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 116 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 58.00 और स्ट्राइक रेट 145 रहा है।

इस टूर्नामेंट में हार्दिक का बेस्ट स्कोर 50 रहा है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये मुकाबले में बनाए थे। इसके अलावा बतौर गेंदबाज भी हार्दिक का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उनके नाम इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 विकेट दर्ज है और 27 रन देकर 3 विकेट उनक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
हालाँकि, अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अगर आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन हार्दिक पंड्या का रहेगा तो वो जल्द ही नंबर 1 आलराउंडर बन जाएंगे।
Hardik Pandya: एक नजर हार्दिक के टी-20 करियर पर
अगर हार्दिक पंड्या के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 98 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं और उनमे 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 1464 रन बनाए है और साथ ही 81 विकेट भी अपने नाम किए है। हार्दिक अपने करियर की शुरुआत से ही टी-20 फ़ॉर्मेट में भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और इस वर्ल्ड कप में भी अभी तक उन्होंने जबरजस्त प्रदर्शन किया है
Hardik Pandya: रैंकिंग में पंड्या को फायदा

Hardik Pandya: आईसीसी द्वारा जारी टी-20 फ़ॉर्मेट की आलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पंड्या 4 पायदान ऊपर बढ़ते हुए रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। हार्दिक के अब कुल 213 अंक है, इस लिस्ट में श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा 222 अंक के साथ पहले स्थान पर है।
214 अंको के साथ अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टायनिस 211 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीँ जिम्बाम्बे के सिकंदर रजा 210 अंक के साथ इस सूचीं में पांचवें पायदान पर है।







