County Cricket Championship: अभी इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 में गेंदबाजों के लिए यह सीजन बेहद ही ख़राब रहा है। जैसा की आप सब लोगों ने देखा होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका की पिचों पर जिस तरीके से गेंदबाजों का बोलबाला रहा था, उसे देखकर दुनियाभर के सभी गेंदबाजों ने राहत की साँस ली थी और उसके बाद वेस्टइंडीज की पिचों पर दोबारा से बल्लेबाज गेंदबाजों के उपर हावी हो गये हैं।
County Cricket Championship: काउंटी क्रिकेट का 134 साल का रिकॉर्ड ब्रेक

इंग्लैंड में अभी काउंटी क्रिकेट खेली जा रही है और यह सीजन गेंदबाजों के लिए बहुत ही बुरा साबित हो रहा है। इंग्लैंड टेस्ट टीम के स्पिनर शोएब बशीर ने हाल ही वर्सेस्टाशायर की तरफ से खेलते हुए सर्रे के खिलाफ एक ओवर में 38 रन लुटाएं थे। ये चर्चा अभी थमी नही थी कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतना महंगा ओवर फेंका कि काउंटी क्रिकेट का 134 साल का रिकॉर्ड टूट गया बता दें कि, पिछले 134 सालों में किसी भी गेंदबाज ने इतना महंगा ओवर नही फेंका था।
Ollie Robinson: एक ओवर में लुटाये 43 रन

इंग्लैंड टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं। लिसेस्टशायर के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक ओवर में 43 रन खर्च किए, इस ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाज लुईस किम्बर ने 6 चौके, 2 छक्के और एक सिंगल लिया।
इसके अलावा रॉबिन्सन ने 3 नो बॉल दिए जिसकी वजह से विपक्षी टीम को 6 रन मिले। बता दें कि, काउंटी क्रिकेट में नो बॉल पर दो रन दिए जाते हैं। इस तरह से इस ओवर में कुल 43 रन बने और इसी के साथ यह इस फ़ॉर्मेट का सबसे महंगा ओवर हो गया।
Ollie Robinson: एक नजर करियर पर

30 वर्षीय ओली रॉबिन्सन ने साल 2021 में इंग्लैंड के लिए अपने करियर का आगाज किया था। आपको बता दें कि रॉबिन्सन केवल टेस्ट मैच ही खेलते हैं, वनडे और टी-20 फोर्मेट में अभी तक उनका डेब्यू नही हुआ है। रॉबिन्सन ने इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए 20 टेस्ट मैच के 37 परियों में कुल 76 विकेट झटके हैं वें तीन बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन देकर 5 है। वही 1 मैच में उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 81 रन देकर 7 विकेट है इंटरनेशनल क्रिकेट में इनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। लेकिन काउंटी क्रिकेट में अभी जो उनके नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड जुदा है उसे वह जल्द ही भूलना चाहेंगे।







