Thursday, June 11

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले है। तभी तो पेरिस ओलंपिक को देखते हुए हॉकी इंडिया ने अब भारत की 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा भी कर दी है। इस बार भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ही करने वाले है।

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का यह तीसरा ओलंपिक है। जबकि इस बार इस ओलंपिक के लिए हार्दिक सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है। जबकि इस बार भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर अनुभवी पूर्व भारतीय कप्तान पीआर श्रीजेश ही रहेंगे। लेकिन इस बार इस 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे है जो पहली बार ही ओलंपिक खेलने वाले है।

Paris Olympics 2024 भारतीय टीम को मिली पूल बी में जगह :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल बी में रखा गया है। इस पूल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ अन्य बेल्जियम,ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, आयरलैंड की टीमें भी है। इस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अपना अभियान 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर करने वाली है।

indian mens hockey team
image source : X

फिर इसके बाद भारतीय टीम को 29 जुलाई को अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना है। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम को 30 जुलाई को अपना मुकाबला खेलना है। इसके बाद 1 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम से अपना मुकाबला खेलना है। और इसके बाद 2 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम को अपना अंतिम ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

Paris Olympics 2024 पिछले ओलंपिक में भारतीय टीम का रहा शानदार प्रदर्शन :-

Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम का पिछले ओलंपिक जो टोक्यो में हुआ था साल 2020 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। क्यूंकि उस समय भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थी। अब इस बार के ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

harmanpreet singh
image source : X

Paris Olympics 2024 भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पिछले 10 सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और साल दर साल बढ़ता ही चला जा रहा है। तभी तो पिछले 10 सालों में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ काफी ऊपर गया है। कभी जब मेजर ध्यानचंद जी थे तो उस समय भारतीय हॉकी टीम की तूती बोलती थी। लेकिन उसके बाद से धीरे – धीरे हमारी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में गिरावट आती चली गई।

Paris Olympics 2024 इन खिलाड़ियों को मिला पेरिस ओलंपिक 2024 में मौका :-

गोलकीपर :- पीआर श्रीजेश

डिफेंडर्स :- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय

मिडफील्डर्स :- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड :- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी :- नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

ये भी पढ़ें: भारत और इंग्लैंड मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट ?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version