Sunday, February 1

T20 World Cup 2024 में आज भारत और आयरलैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे नसाऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यूयार्क में खेला जाएगा। इस बार भारत T20 World Cup 2024 को जीतने के इरादे से उतरेगा और अपने पहले मुकाबले को जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। दूसरी ओर आयरलैंड की टीम भी भारत को इस मैच में हराकर अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं दोनों के बीच हेड टू हेड मुकाबले, आकड़ें और पिच रिपोर्ट।

T20 World Cup 2024: क्या कहती है पिच रिपोर्ट 

T20 World Cup 2024 न्यूयार्क के पिच पर भारत और आयरलैंड बीच होने वाले मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान नही रहने वाला है। नसाऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयार्क के ड्रॉप इन पिच खेलना आसान नही होगा क्यूंकि यहाँ पर स्पांजी बाउंस के साथ-साथ बड़ा आउटफिल्ड और धीमी पिच के चलते दोनों टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इस मैदान की बात करें तो यहाँ एक्स्ट्रा बाउंस होने की वजह से गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। अभी हाल ही में अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए T20 World Cup के चौथे मुकाबले में दोनों टीमों ने लगभग 35.3 खेलें और इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से सिर्फ 6 चौके और 6 छक्के लगे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान ),विराट कोहली, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुर्वेद चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज .

आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रोस अडायर, मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्पर, गैरेथ डेलानी, जार्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल,बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोकार्न टकर, बेन वाइट, क्रेग यंग .

हेड टू हेड 

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड आकड़ों की बात करें तो दोनों ने एक दूसरे के साथ कुल 8 मैच खेलें हैं। इस दौरान भारतीय टीम का आयरलैंड पर दबदबा रहा है, भारत ने 8 मुकाबलों में 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं वही पर आयरलैंड को अभी तक जीत का स्वाद नही मिला है। इन दोनों के बीच एक मुकाबला रद्द रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 World Cup 2024:भारत बनाम आयरलैंड में आज होगी टक्कर, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट और आकड़े ?
T20 World Cup 2024:भारत बनाम आयरलैंड में आज होगी टक्कर, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट और आकड़ें ? 

 

T20 World Cup 2024 में भारत की तरफ से विराट कोहली और हार्दिक पंड्या पर सभी की निगाहें रहेंगी, क्यूंकि इनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है और उस फॉर्म को इस मेगा कांटेस्ट में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वहीँ पर आयरलैंड की तरफ से कप्तान स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी के उपर खास नजर रहेगी इन दोनों खिलाड़ियों का मौजूदा वक्त में फॉर्म शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें :- ENG vs SCO, T20 WORLD CUP 2024: स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बारिश के चलते रद्द हुआ मैच

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version