अगले महीने होने वाले एशियाई चैंपियशिप ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम से ललित कुमार उपाध्याय को बाहर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ललित के अलावा अभिषेक, पवन, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। बता दें, वर्तमान समय में ये पांचों खिलाड़ी ‘स्पेनिश हॉकी फेडरेशन इंटरनेशनल टूर्नामेंट’ की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ स्पेन में हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई चैंपियशिप ट्रॉफी का आयोजन मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होगा और इसके चैंपियनशिप को 3 से 12 अगस्त तक खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम के शीर्ष फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह अपने दल का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय टीम का टूर्नामेंट के पूल चरण में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, चीन और जापान से सामना होगा।
भारतीय टीम
पीआर श्रीजेश, कृष्ण बाहादुर पाठक- गोलकीपर
जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास- डिफेंडर
हार्दिक सिंह (उपकप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह- मिलफील्डर
आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, एस कार्थी- फॉरवर्ड
ये भी पढ़ें: गजब! विश्वकप के लिए इन दो टीमों को मिली सीधे तौर पर एंट्री
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







