Sunday, February 15

    Team India New Coach

Team India New Coach: साल 2015 के बाद से भारतीय टीम में कई सारे नए नए कोच रखे गए. उस लिस्ट में अनिल कुंबले,राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहें. 2015 तक भारतीय टीम के कोच डंकन फ्लेचर थे, जिन्होंने भारतीय टीम के साथ काफी लंबा समय व्यतीत किया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने हेड कोच से इस्तीफा दे दिया.

उसके बाद से भारतीय टीम में नये कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम सामने आ रहा था. अभी मौजूदा वक्त में भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर को चुना गया है और आने वाले कुछ सालों तक ये भारतीय टीम के साथ लगातार जुड़े रहेंगे. ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कि हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर भारतीय टीम के लिए वों 5 बदलाव क्या-क्या कर सकते हैं.

Team India New Coach: टीम से जुड़े हर फैसले पर हक

Team India New Coach: टीम इंडिया के हेड कोच बनते ही बदल दिए सारें दांव पेज, IPL के बाद अब यहां भी चलेगी हुकूमत  
           Team India New Coach

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम को कप्तानों ने अपने मनमुताबिक संभाला है और इसके चलते टीम में कई खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाते थे और कई खिलाड़ियों को मौका ही नही मिला पता था.  अभी हाल ही में भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को विश्व चैंपियन बनाया. द्रविड़ ने मैदान की सारी जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के उपर छोड़ दिया था और इससे पहले रवि शास्त्री भी विराट कोहली की कप्तानी में कभी दखलंदाजी नही करते थे.

मौजूदा वक्त में भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा अब टीम से जुड़ी हुई हर एक फैसले पर मेरा भी उतना ही हक़ होगा जीतना की टीम के खिलाड़ियों और कप्तान का रहता है. टीम को साथ मिलकर काम करना होगा.

Team India New Coach: अटैकिंग अप्रोच 

Team India New Coach: टीम इंडिया के हेड कोच बनते ही बदल दिए सारें दांव पेज, IPL के बाद अब यहां भी चलेगी हुकूमत  
            Team India New Coach

अभी तक भारतीय टीम में जीतने भी कोच आए थे लगभग सभी शांत स्वभाव के थे और इसीलिए भारतीय टीम बहुत ही शांत रहती थी. राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी भारतीय टीम बेहद सरल स्वभाव से खेल रही थी. लेकिन हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के आने से भारतीय टीम में एक नया जोश और आक्रामकता देखने को मिल सकती है क्यूंकि गंभीर खुद भी आक्रामक स्वभाव के खिलाड़ी हैं ऐसे में गंभीर के आने के बाद से टीम में इस प्रकार का परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

Team India New Coach: जैसा फ़ॉर्मेट वैसा टीम 

Team India New Coach: टीम इंडिया के हेड कोच बनते ही बदल दिए सारें दांव पेज, IPL के बाद अब यहां भी चलेगी हुकूमत  
              Team India New Coach

गंभीर का हेड कोच के रूप में आना भारतीय टीम के लिए एक नया अवसर है नई नई चीजें सीखने का और भारतीय टीम अब आगे के कुछ साल  गंभीर के साथ बहुत ही गंभीरता से खेलती नजर आएगी. इसके पहले भारतीय टीम ज्यादातर एक ही कप्तान के साथ रणनीति बनाने में विश्वास रखती थी.

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास केर बाद से उनकी जगह विराट कोहली ने कुछ सालों तक टीम की जिम्मेदारी संभाली. उसके बाद से रोहित शर्मा को तीनों फ़ॉर्मेट के लिए कप्तान बना दिया गया. टी20 इंटरनेशनल से सन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए दिखाई देते रहेंगे ये पहले ही राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था.  

Team India New Coach: युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा

Team India New Coach: टीम इंडिया के हेड कोच बनते ही बदल दिए सारें दांव पेज, IPL के बाद अब यहां भी चलेगी हुकूमत  
           Team India New Coach

गौतम गंभीर ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर विश्वास जताते हैं. इस समय भारतीय टीम बदलाव के तौर से गुजर रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बनते ही भारतीय टीम से विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा ने एक साथ इस फ़ॉर्मेट को अलविदा कह दिया. हेड ल्कोच से राहुल द्रविड़ ने भी सन्यास लिया. ऐसे में जहाँ हर जगह बदलाव हो रहा है तो गंभीर आने वाले मुकाबलों के लिए टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने की बात कर रहे हैं. 

Team India New Coach: खिलाड़ियों को मिलेंगे मौके 

भारतीय टीम में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है. अभी तक कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें अपने मौके के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. गौतम गंभीर के टीम में आने से अब खिलाड़ियों के काबिलियत को देखकर उन्हें खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएंगे. गौतम गंभीर अपने निजी जीवन में भी शांत और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति है और वें अपने मुखरता से बात करने के लिए जाने जाते हैं. 

यह भी पढ़ें:-IND vs ZIM 3rd T20: टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की वापसी के बाद फंसी प्लेइंग 11, जानिए अभिषेक या फिर जायसवाल किसे मिलेगा मौका

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version