Saturday, March 14

Team India ODI and T20I Squad For Australia Tour 2025: बीसीसीआई ने शनिवार (04 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे और टी20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल को वनडे टीम का नियमित कप्तान बनाया है। गिल जो कि पहले से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं, रोहित शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

बता दें कि, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जहाँ एक ओर वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से और टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी।

लम्बे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

वनडे सीरीज के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम में लम्बे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह मिली है। वह चैंपियंस ट्राफी 2025 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि, रोहित और विराट दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से और इसी साल इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हुए नजर आएंगे। माना जा रहा है कि, दोनों खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, ताकि वह 2023 के अधूरे सपने को पूरा कर सकें।

यशस्वी जायसवाल को भी मिली वनडे टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह मिली है। उन्हें चैंपियंस ट्राफी 2025 में प्रिलिमनरी स्क्वाड में रखा गया था, लेकिन तब उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं खेला था।

हालाँकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्हें कोहली की अनुपस्थिति में एक वनडे मैच में जगह मिली थी, लेकिन वह जल्दी ही आउट हो गए थे। इसके बाद उन्हें चैंपियंस ट्राफी में भी जाने का मौका नहीं मिला और उनकी जगह पर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया, जो उस टूर्नामेंट में गेमचेंजर बने।

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज, लेकिन टी20 स्क्वाड का हिस्सा

चौंकाने वाली बात यह है कि, किसी भी फॉर्मेट में भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। हालाँकि, वह पांच मैचों की टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल जरुर किए गए हैं।

दरअसल, चयनकर्ताओं ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि वह इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं और उन्हें इसके बाद आराम की जरुरत पड़ेगी।

ध्रुव जुरेल कर सकते हैं वनडे डेब्यू

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। यह माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं। हालाँकि, जुरेल इससे पहले भारत के लिए वनडे और टी20 मैच खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे और टी20 स्क्वाड

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल।

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ

दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड

तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

पहला टी20 मैच: 29 अक्टूबर, कैनबरा

दूसरा टी20 मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न

तीसरा टी20 मैच: 2 नवंबर, होबार्ट

चौथा टी20 मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट

पांचवां टी20 मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version