Saturday, March 14

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। इसका आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल फरवरी और मार्च में होगी।

भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें से अब तक कुल 17 टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है, और अब सिर्फ 3 टीमों के बीच क्वालिफिकेशन की जंग बची हुई हैं।

नामीबिया और जिम्बाब्वे ने भी हाल ही में इस टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल हुए हैं। आइए अब जानते हैं कि अब किन तीन जगहों के लिए कितनी टीमें दौड़ में बची हैं और वे कैसे क्वालीफाई कर सकती हैं।

9 टीमों के बीच है टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स की जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेष तीन स्थानों के लिए 9 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ये टीमें अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेते हुए दिखेंगी।

Also Read: Women’s World Cup 2025: England बनाम South Africa Women मैच से पहले जानें दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब सिर्फ एशिया-पैसिफिक क्षेत्रीय क्वालीफायर का टूर्नामेंट ही बचा है जिसमें क्वालीफाई करने वाली टीम हिस्सा लेते हुए दिखेंगी। इन नौ टीमों में नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, कुवैत, मलेशिया, जापान, कतर और यूएई शामिल हैं। इन सभी टीमों को तीन-तीन टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है।

टॉप 3 टीमें करेंगी 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम दो मैच खेलेगी। इसके बाद, प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें अगले दौर में पहुँचेंगी। इस प्रकार सुपर 6 में कुल छह टीमें होंगी। सुपर 6 अंक तालिका में शीर्ष तीन में रहने वाली टीमें 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ओमान और यूएई ने टी20 एशिया कप 2025 में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वहीं नेपाल ने हाल ही में वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज़ में हराया है। इसलिए इन तीनों टीमों के अगले दौर में पहुँचने की पूरी संभावना है।

सामोआ की तरफ से खेलेंगे रॉस टेलर

न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने लगभग 5 साल पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब वो अपनी माँ के देश की तरफ क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। सामोआ की टीम के लिए वो इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा वापसी कर रहे हैं। दरअसल सामोआ की टीम अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं इसलिए उन्होंने वहां से खेलने का निर्णय लिया है।

एशिया-पैसेफिक रीजनल क्वालीफायर के ग्रुप

ग्रुप-ए: मलेशिया, कतर और यूएई

ग्रुप-बी: जापान, कुवैत और नेपाल

ग्रुप-सी: ओमान, पापुआ न्यू गिनी, समोआ

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version