Friday, February 20

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ हो गया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। सबकॉंटिनेंट में होने वाले इस मल्टीनेशनल इवेंट की धूम पूरी दुनिया में हो रही है।

भारत में 12 सालों के बाद टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। आइए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर।

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

ENGW vs SAW Women Head To Head Record
ENGW vs SAW Women Head To Head Record

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका वीमेंस की टक्कर में पलड़ा हमेशा इंग्लिश टीम का भारी रहा है, फिर वह कहीं पर भी खेल रही हो। अब तक वनडे क्रिकेट में दोनों टीमें 46 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को मात्र 10 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है और 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

मैच 46
इंग्लैंड ने जीते 35
साउथ अफ्रीका ने जीते 10
नो रिजल्ट 1

इंग्लिश टीम का पलड़ा हैं भारी

साउथ अफ्रीका वीमेंस का अगर ओडीआई क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर देखें, तो वह 2017 में ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में बनाया गया था। उस मैच में उन्होंने 9 विकेट पर 305 रन बनाए थे और अगर लोवेस्ट स्कोर देखें, तो वह 2013 में कटक में खेले गए मुकाबले में 77 रन पर ऑलआउट हो गई थीं।

Also Read: अनुराग ठाकुर से लेकर सौरव गांगुली तक…10 पूर्व क्रिकेटर जिन्होंने संभाली बीसीसीआई प्रेसिडेंट की कमान

इंग्लैंड वीमेंस का वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 373 रन है, जो कि उन्होंने 2017 में बनाया था। वहीं अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 143 रन है, जो कि उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ साल 2000 में लिंकन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 373/5
इंग्लैंड लोवेस्ट स्कोर 143/10
हाईएस्ट स्कोर 305./9
साउथ अफ्रीका लोवेस्ट स्कोर 77/10

जीत से शुरुआत करना चाहेंगी दोनों टीम

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली बार वीमेंस क्रिकेट में वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट के आंकड़ों से साफ है कि इस मैच में पलड़ा इंग्लिश टीम की तरफ कितना ज़्यादा झुका हुआ है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version