वीमेंस वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। लंबा समय के बाद भारत में मल्टीनेशनल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।
12 सालों के बाद फिर से वर्ल्ड कप भारत लौट रहा है। हालांकि इस बार टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार मल्टीनेशनल इवेंट को दो देश मिलकर होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले सिर्फ एक देश ही मेज़बानी करता था। इंडिया के साथ श्रीलंका में भी इसका आयोजन हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम को कब और कहां मैच खेलने हैं?
को-होस्ट श्रीलंका के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

12 सालों के बाद घर में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया खिताब जीतने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में खेलना है।
Also Read: IND vs WI Test Series 2025: कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, BCCI सचिव ने किया खुलासा
इस मुकाबले के बाद उनकी टक्कर अपनी चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होनी है। भारत भले ही मल्टीनेशनल इवेंट का होस्ट है, लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्तों को देखते हुए यह मैच श्रीलंका में खेला जाएगा। इंडिया वीमेंस और पाकिस्तान वीमेंस के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।
12 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
भारतीय टीम को अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच 9 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद उनकी टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होनी है। उनके खिलाफ मुकाबला 12 अक्टूबर को वाइजैग में ही खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ होगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम को एक हफ्ते का आराम दिया जाएगा और उसके बाद उनका सामना इंग्लैंड से होना है। इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
वहीं इस मैच के बाद उनकी भिड़ंत न्यूज़ीलैंड से होनी है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 23 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेलेगी। टीम इंडिया का लीग स्टेज में आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विजाग
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – नवी मुंबई
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)







