Thursday, June 11

एशिया कप अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस बार के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। 4 दशक से चल रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

एशिया कप में इस बार कई नए रिकॉर्ड्स देखने को मिले। इस टूर्नामेंट में जिस हिसाब से रन बनने का अनुमान लगाया जा रहा था, वो तो धराशायी हुआ है। हालाँकि कुछ बल्लेबाज़ ऐसे भी थे जिन्होंने नए अंदाज़ में टी20 खेला है और चौकों-छक्कों की बरसात की है। तो चलिए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में खेले गए टूर्नामेंट में किस बल्लेबाज़ ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

5.  रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) – 12 छक्के

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वो भले ही इतने पावरफुल नहीं लगते हैं लेकिन वो छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। वो एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पाँचवें नंबर पर आते हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 एशिया कप में 2016 से 2022 के बीच 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 83 रन रहा जो कि साल 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। यही नहीं, उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज़ की पारी हमेशा भारतीय टीम को ठोस शुरुआत देने में अहम रहती थी।

4.  नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) – 13 छक्के

Najibullah Zadran
Najibullah Zadran

एशिया कप ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने काफी तरक्की की है। उनके पास एक से बढ़कर एक अच्छे गेंदबाज़ हैं। हालाँकि बल्लेबाज़ी एक ऐसी कड़ी है जहाँ वो मात खा जाती है। लेकिन नजीबुल्लाह जादरान ने उनकी बल्लेबाज़ी को संभाल कर रखा है।

अफ़ग़ानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने एशिया कप में 8 मैच खेले हैं, जिसमें 13 छक्के लगाए हैं। अपनी फिनिशिंग एबिलिटी के लिए जाने जाने वाले इस अफ़ग़ानी बल्लेबाज़ ने टूर्नामेंट में 176 रन बनाए हैं।

3.  बाबर हयात (Babar Hayat) – 14 छक्के

Babar Hayat
Babar Hayat

हांगकांग के स्टार बल्लेबाज़ बाबर हयात भले ही एसोसिएट टीम के लिए खेलते हों लेकिन उन्होंने यह दिखाया है कि अगर खिलाड़ी के अंदर टैलेंट हो तो वो किसी के खिलाफ भी रन बना सकता है।

वो लंबे समय से अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में 14 छक्के लगाए और 292 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन रहा, जो अब तक एशिया कप में एसोसिएट नेशन से आने वाले किसी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा योगदान है।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) – 15 छक्के

Rahmanullah Gurbaz
Rahmanullah Gurbaz

अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी टीम को हमेशा तेज़ शुरुआत दिलाने का काम करते रहे हैं।

इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ ने साल 2022 से 2025 तक एशिया कप में 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 15 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.55 का था और उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा।

1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) – 17 छक्के

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी के दम पर दुनियाभर के गेंदबाज़ों को परेशानी में डाल रखा है। यह उनका पहला एशिया कप है और इसी बार में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक ने इस साल एशिया कप 2025 में केवल 5 मैच ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 छक्के जड़ दिए हैं। इस दौरान शर्मा ने 248 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 206.66 का है। अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली हैं जिससे उनका खौफ अन्य टीमों में है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version