न्यूज़ीलैंड ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हराकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब कीवी टीम ने भारत को भारत में वनडे सीरीज में हराया है। जब से गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की कोचिंग की बागडोर संभाली है, तब से ही टीम लगातार शर्मनाक रिकॉर्ड बनाती जा रही है।
भारत एक अभेद किला था, जिसे भेदना बड़ी से बड़ी टीमों के बस की भी बात नहीं थी, लेकिन अब कोई भी टीम आकर यह कारनामा दोहरा देती है। तो चलिए जानते हैं कि जब से गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं, तब से कौन-कौन सेअनचाहे रिकॉर्ड बने हैं।
गंभीर की कोचिंग में कुछ प्रमुख शर्मनाक रिकॉर्ड

*27 साल बाद, श्रीलंका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे सीरीज में हार।
*पहली बार, टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 30 विकेट गंवाए।
*45 साल बाद, टीम इंडिया वनडे में एक कैलेंडर ईयर में कोई मैच नहीं जीत सकी।
*36 साल बाद, भारत ने घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हारा।
*पहली बार, घर पर 50 रन से कम पर ऑलआउट हुई। (42)
*पहली बार, घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारी।
*12 साल बाद, घर पर टेस्ट सीरीज हारी।
*पहली बार भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप (3-0) का सामना करना पड़ा।
*10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार।
*पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहे।
*25 सालों में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार।
*लगातार दो कैलेंडर वर्षों में पहली बार घरेलू टेस्ट में क्लीन स्वीप का सामना किया।
*पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 300 से अधिक रनों का पीछा किया। (359)
*न्यूज़ीलैंड ने भारत में सबसे बड़ा रन चेज़ दर्ज किया। (285)
*पहली बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर में वनडे सीरीज में हार।
*पहली बार इंदौर में वनडे मैच में मिली हार।
गंभीर की कोचिंग की उपलब्धियां
गौतम गंभीर ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की कोचिंग संभाली थी। उसके बाद से भारतीय टीम को निराशा का सामना ज़्यादा करना पड़ा है, जबकि नतीजे बहुत कम ही मिले हैं। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसमें कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। रोहित को उसके बाद कप्तानी से बिना किसी कारण के हटा दिया गया।
रोहित के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, लेकिन उनकी कप्तानी में दोनों वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। मैनेजमेंट का यह निर्णय उलटा पड़ता हुआ दिख रहा है।
गौतम गंभीर और शुभमन गिल की जोड़ी के अंडर सिर्फ एक ही नतीजा पॉजिटिव निकला है, वो है इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराना। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ कराई थी। भारतीय टीम के पास इस सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका था, लेकिन वह उन्होंने गंवा दिया था।






