Wednesday, June 10

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो चुकी है। इस सीजन अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। 5 टीमों की लीग में इस साल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। ये मैच दो ही शहरों में होंगे, जिसमें वडोदरा और नवी मुंबई शामिल हैं।

नवी मुंबई में इस बार काफ़ी हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बल्लेबाज़ सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं। भले ही अब तक लगभग सभी टीमों के दो-दो मैच ही हुए हैं, लेकिन उनमें ही कई शानदार और यादगार पारियां देखने को मिल चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप किस खिलाड़ी के पास है और टॉप 5 रन स्कोरर कौन हैं।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

Most Runs In WPL 2026
Most Runs In WPL 2026
खिलाड़ी का नाम टीम का नाम मैच पारियाँ रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक (50) शतक (100)
फोएबे लिचफील्ड यूपी वॉरियर्स वीमेंस (UPW) 5 5 211 42.20 162.30 2 0
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस वीमेंस (MIW) 5 5 199 66.33 148.50 2 0
मेग लैनिंग यूपी वॉरियर्स वीमेंस (UPW) 5 5 193 38.60 122.92 2 0
लिज़ेल ली दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस (DCW) 4 4 167 41.75 151.81 2 0
स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस (RCBW) 4 4 166 55.33 145.61 1 0

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) – 165 रन (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस वीमेंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को मैच जिताया बल्कि ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली हैं।

हरमनप्रीत कौर ने खेले 4 मैचों में 90.50 की औसत और 161.76 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 74 रन हैं। अब तक हरमन के बल्ले से 2 पचास आ चुके हैं।

लिज़ेल ली (Lizelle Lee) – 96 रन (दिल्ली कैपिटल्स)

साउथ अफ्रीका की विकेटकीपर बल्लेबाज़ अपने ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस सीजन भी ऐसा करके दिखाया है। ली ने खेले 3 मैचों में 54.33 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से बेस्ट स्कोर 86 रन निकला। उन्होंने एक पचासा भी लगाया है।

सोफी डिवाइन (Sophie Devine) – 133 रन (गुजरात जायंट्स )

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज़ सोफी डिवाइन इस समय वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर चल रही हैं। उन्होंने अब तक खेले दो मैचों में 66.50 की औसत और 214 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। उनका हाईएस्ट स्कोर 95 रन है। इसी सीजन उन्होंने लीग में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का भी कारनामा किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version