Thursday, June 11

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो चुकी है। इस सीजन अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। 5 टीमों की लीग में इस साल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। ये मैच दो ही शहरों में होंगे, जिसमें वडोदरा और नवी मुंबई शामिल हैं।

नवी मुंबई में इस बार काफ़ी हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बल्लेबाज सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं लेकिन गेंदबाजों ने भी अपनी स्किल्स को दिखाया हैं। भले ही अब तक लगभग सभी टीमों के दो दो मैच ही हुए हैं लेकिन उसमें ही कई शानदार स्पेल भी देखने को मिल चुके हैं जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में पर्पल कैप किस खिलाड़ी के पास हैं और टॉप 5 विकेट टेकर कौन हैं।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

Most Wickets In WPL 2026
Most Wickets In WPL 2026
खिलाड़ी टीम मैच पारियाँ विकेट औसत स्ट्राइक रेट इकॉनमी 3 विकेट हॉल
अमेलिया केर मुंबई इंडियंस (MIW) 5 5 10 14.70 12.00 7.35 0
नंदिनी शर्मा दिल्ली कैपिटल्स
(DCW)
4 4 9 13.56 9.33 8.71 1
श्रेयंका पाटिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) 4 4 8 18.63 11.12 10.05 1
लॉरेन बेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) 4 4 8 10.63 12.00 5.31 0
नादिन डी क्लर्क रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) 4 4 8 14.38 11.25 7.67 1

1. अमेलिया केर (Amelia Kerr) – 10 विकेट (मुंबई इंडियंस) 

मुंबई इंडियंस की दिग्गज ऑलराउंडर के लिए पहला मैच अच्छा नहीं गया था, लेकिन अगले मुकाबले में उन्होंने अपनी क्लास दिखाते हुए वापसी की। दूसरे मैच में मुंबई की जीत में उनका योगदान बहुत ज़्यादा था।

अमेलिया केर ने अब तक 5 मैचों में 14.70की औसत और 7.35 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट लेना है।

2. नंदिनी शर्मा (Nandini Sharma) – 7 विकेट  (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली की युवा गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी। यही नहीं, उन्होंने इस मुकाबले में पंजा भी खोला था।

नंदिनी ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को काफ़ी प्रभावित किया था। 24 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ने वीमेंस प्रीमियर लीग की चौथी हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। अब तक खेले 4 मैचों में नंदिनी ने 13.56 के एवरेज और 9.33 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 5 विकेट है।

3. नादिन डी क्लार्क (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 6 विकेट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तेज़ गेंदबाजी ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क ने इस सीजन की शुरुआत काफ़ी अच्छी की है। वो न सिर्फ विकेट चटका रही हैं, बल्कि रन भी नहीं दे रही हैं।

क्लार्क ने 6.75 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं, जो एक सीनियर गेंदबाज़ के लिए काफ़ी बेहतरीन है। नादिन ने 2 मैचों में 9.00 की औसत और 6.75 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं। कैरी की बेस्ट परफॉर्मेंस 26 रन देकर 4 विकेट है।

4. निकोला कैरी (Nicola Carey) – 5 विकेट (मुंबई इंडियंस) 

मुंबई इंडियंस की तेज़ गेंदबाज़ निकोला कैरी ने इस सीजन की शुरुआत काफ़ी अच्छी की है। उन्होंने विकेट ज़रूर लिए हैं, लेकिन वे काफ़ी महंगी भी साबित हुई हैं। निकोला ने 9 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं, जो एक सीनियर गेंदबाज़ के लिए काफ़ी ज़्यादा है।

निकोला ने 2 मैचों में 14.40 की औसत और 9 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं। कैरी की बेस्ट परफॉर्मेंस 37 रन देकर 3 विकेट है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version