Team India T20 World Cup 2024 Jersey: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया ने अपनी टीम के लिए जर्सी लॉन्च कर दी है। यह जर्सी भारत के सबसे खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में हेलीकाप्टर के जरिये लॉन्च की गई। इस मौके पर वहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद थे।
उनके अलावा वहां पर भारतीय टीम के खिलाडी रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी मौजूद थे। इस समय आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया जर्सी लॉन्च का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
INDIA'S T20 WORLD CUP JERSEY LAUNCH IN DHARAMSHALA. 👌🇮🇳
– Rohit, Jadeja, Kuldeep featured in the launch video. pic.twitter.com/XZ4PeAz9Qq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2024
इस बार जून में टी 20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। और यह वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज दोनों देशों में खेला जाने वाला है। इसी को लेकर अब टीम इंडिया ने इस टी 20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी को लॉन्च किया है। भारतीय टीम की यह जर्सी बेहद ही कमाल की नजर आ रही है। भारतीय टीम की यह जर्सी नीले और केसरिया रंग की है।
इस जर्सी के कॉलर पर तिरंगे रंग की पट्टियां है। और इस जर्सी की बाजू केसरिया रंग की है। और जर्सी का बाकि हिस्से का रंग नीला है। इस जर्सी के बीच में INDIA लिखा हुआ है। वहीँ इस आगामी टी 20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया अपने 15 खिलाडियों के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी है।
इस बार इस टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे है। वहीँ इस टीम की उप कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले है। हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि इस टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी के लिए स्पॉन्सर एडिडास कंपनी है।
एडिडास कंपनी साल 2028 तक टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर रहने वाली है। इसके लिए एडिडास कंपनी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 350 करोड़ रूपये देकर राइट ख़रीदे है। 11 साल बाद भी अभी भी टीम इंडिया को अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जितने का इंतजार है।
क्यूंकि भारतीय टीम ने साल 2013 में आखिरी बार कोई ICC Trophy जीती थी। तब भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ही साल 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं अब भारतीय फैंस को भी काफी उम्मीद है कि इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में इस 11 साल के ICC Trophy के सूखे को भारतीय टीम ख़त्म कर देगी।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया :- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: लगातार 4 हार के बाद मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, सूर्या के शतक के आगे ढेर हुआ हैदराबाद

