T20 World Cup 2026 Indian Team Squad: अजीत अगरकर की अगुवाई में राष्ट्रीय चयन समिति शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान करेगी। यह टीम 2026 के टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए होगी। विश्व कप से पहले भारत न्यूजीलैंड के साथ पांच टी20 मैच खेलेगा। माना जा रहा है कि दोनों के लिए लगभग एक ही टीम रखी जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को लगातार खेलने का मौका मिले। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी। टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का किस-किस से होगा सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप-ए में है। इस ग्रुप में भारत के साथ अमेरिका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें हैं। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा। इसके बाद सबसे ज्यादा इंतजार वाला मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।

सूर्यकुमार यादव पर रहेगी क्रिकेट फैन्स की नजर

उनके बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और कोई भी सीरीज नहीं हारी है। अब टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अब तक जिस भी देश ने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की है, वह खिताब नहीं जीत पाया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास नया इतिहास बनाने का मौका होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मिली जगह

यह सबसे अहम बात है कि इस टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज के चौथे मैच से पहले चोटिल हो गए थे। इसके अलावा, बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को टीम में जगह मिली है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाज़ी की थी और फाइनल में लगाकर अपनी कप्तानी में झारखंड को चैंपियन बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version