ODI cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम काफी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। क्यूंकि पिछले कुछ समय में खेलते हुए इस टीम ने कई बड़े स्कोर खड़े किए हैं। इसके चलते हुए अभी हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने अफ्रीका क्रिकेट टीम के विरुद्ध साउथहैम्पटन में खेलते हुए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने अपने वनडे इतिहास में 7वां 400+ का स्कोर बनाया था। इस बीच आइए वनडे में सर्वाधिक बार 400 रन बनाने वाली टीमों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम :-
इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम के नाम अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा बार 400 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस अफ्रीकी टीम ने वनडे में कुल 8 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं अब क्रिकइंफो के अनुसार साउथ अफ्रीका की टीम वनडे में 400+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली भी एकमात्र टीम ही है।

क्यूंकि इस टीम ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 435 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। उस समय इन दोनों टीमों के बीच यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था। इसके अलावा साल 2015 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ उनका 2 विकेट पर 439 रन का स्कोर वनडे में अभी तक सबसे बड़ा स्कोर रहा है।
2. भारतीय क्रिकेट टीम :-
इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि भारतीय टीम ने भी वनडे मैचों में 7 बार 400 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। वहीं इनमें से उन्होंने 5 स्कोर अपने घर पर खेलते हुए बनाए थे। इसके अलावा साल 2011 में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 418 रन का रहा था।

तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर में खेला गया था। इसके बाद भारतीय टीम ने अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर साल 2007 विश्वकप में बरमूडा की टीम के खिलाफ बनाया था। तब उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन का स्कोर बनाया था। इसके अलावा भारतीय टीम के ये सभी 400+ के स्कोर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ही आए हैं।
3. इंग्लैंड क्रिकेट टीम :-
इस सूची में अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भी नाम आ गया है। क्यूंकि इंग्लैंड ने अभी हाल ही में 400 से ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत की बराबरी की थी। इंग्लिश टीम के ये सभी 400 से ज्यादा रन वनडे विश्व कप 2015 के बाद ही आए हैं।

इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड की टीम के नाम पर वनडे इतिहास के 3 सबसे बड़े स्कोर (498/4, 481/6, और 444/3) भी दर्ज हैं। वहीं इस बीच हम आपको यह भी बता देना चाहते हैं कि इंग्लैंड की टीम के शीर्ष 7 सर्वोच्च स्कोर में से 5 स्कोर अपने घर पर खेलते हुए ही आए हैं।
4. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे फॉर्मेट में अभी तक 3 बार 400 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए कंगारू टीम का सर्वोच्च स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 434 रन का रहा है। उनका यह स्कोर साल 2006 में साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ आया था।

वहीं तब इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2025 में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन का स्कोर खड़ा किया था। जबकि साल 2015 में कंगारू टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 417 रन का स्कोर खड़ा किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







