Saturday, February 7

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बार-बार खिताब जीतना मजबूत युवा क्रिकेट सिस्टम की पहचान होता है।

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन नामीबिया और जिम्बाब्वे में हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए बिना कोई मैच हारे फाइनल में जगह बनाई और वहां उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 को हराकर छठी बार खिताब जीता। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही।

अंडर-19 वर्ल्ड कप सिर्फ एक युवा टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह बताता है कि कौन सा देश अपने क्रिकेट भविष्य को कितनी मजबूती से तैयार करता है। इस टूर्नामेंट में बार-बार खिताब जीतना आसान नहीं होता, क्योंकि हर संस्करण में नई पीढ़ी खेलती है।
इसके बावजूद कुछ टीमें ऐसी रही हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। यहाँ हम आपको सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

इन टीमों ने सबसे ज्यादा बार जीता है अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब

1. भारत – 6 खिताब

भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारत ने अब तक पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। भारत ने पहली बार 2000 में ट्रॉफी अपने नाम की और इसके बाद 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026 में भी चैंपियन बना। अलग-अलग दौर और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खिताब जीतना यह दिखाता है कि भारत की अंडर-19 संरचना कितनी मजबूत रही है।

2. ऑस्ट्रेलिया – 4 खिताब

ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने चार बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। उन्होंने 1988 में पहला खिताब जीता और इसके बाद 2002, 2010 और 2024 में भी चैंपियन बने। ऑस्ट्रेलिया की पहचान हमेशा से मजबूत क्रिकेट सिस्टम और आक्रामक खेल शैली के लिए रही है, जो अंडर-19 स्तर पर भी साफ नजर आती है।

3. पाकिस्तान – 2 खिताब

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने 2004 और 2006 में लगातार दो बार चैंपियन बनकर इतिहास रचा। इन जीतों ने यह साबित किया कि पाकिस्तान के पास तेज गेंदबाजों और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की मजबूत परंपरा रही है।

4. इंग्लैंड – 1 खिताब

इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने अब तक एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। यह खिताब उन्होंने 1998 में अपने नाम किया था। उस समय इंग्लैंड की युवा टीम ने संतुलित क्रिकेट खेलते हुए टूर्नामेंट जीता और अंडर-19 स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

5. साउथ अफ्रीका – 1 खिताब

साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम ने 2014 में पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने यह दिखाया कि उनकी युवा टीम बड़े मुकाबलों में दबाव संभालने में सक्षम है।

6. वेस्टइंडीज – 1 खिताब

वेस्टइंडीज ने 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर सभी को चौंका दिया था। फाइनल में भारत को हराकर उन्होंने अपना पहला और अब तक का इकलौता अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता। यह जीत वेस्ट इंडीज के युवा क्रिकेट के लिए बेहद खास मानी जाती है।

7. बांग्लादेश – 1 खिताब

बांग्लादेश अंडर-19 टीम ने 2020 में इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में भारत को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। यह जीत बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जाती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version