Test Bowler: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे महान गेंदबाज भी हुए हैं जिन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है। वहीं टेस्ट में (Test Bowler) 300 विकेट पूरा करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज हम आपको बताते है की टेस्ट में (Test Bowler) सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम है।
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 54 टेस्ट मैचों में (Test Bowler) सबसे तेज इन 300 विकटों के कारनामे को किया था। तब आश्विन ने साल 1981 में बने डेनिस लिली के रिकॉर्ड को तोड़ा था। वहीं इसके अलावा भारतीय स्पिन दिग्गज ने सबसे कम गेंद के मामले में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं। आज हम आपको टेस्ट में (Test Bowler)सबसे कम गेंद पर 300 विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले है।
Test Bowler कागिसो रबाडा :- 11817 गेंद :-

कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज है। अब वह सबसे कम गेंद पर 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए मुकाबले में यह कारनामा किया है। अभी तक खेलते हुए रबाडा ने 65 टेस्ट मैच में कुल 302 विकेट ले लिए हैं।
वकार यूनिस :- 12602 गेंद :-

वकार यूनिस पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज थे। उनको अब अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पीछे छोड़ा है। उनसे पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने 12602 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए थे। वहीं इस मामले में वकार यूनिस ने रबाडा से करीब 800 गेंदें ज्यादा ली थी। वहीं वकार यूनिस के नाम टेस्ट क्रिकेट में 373 विकेट है। ,
डेल स्टेन :- 12605 गेंद :-

डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे है। तभी तो सबसे कम गेंद पर 300 विकेट लेने के मामले में वह भी आते है। क्यूंकि इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज को क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। वहीं इसके अलावा साल 2008 से लेकर 2014 तक स्टेन 263 हफ्तों तक टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज भी रहे थे।
एलेन डोनाल्ड :- 13672 गेंद :-

एलेन डोनाल्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज थे। इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने साल 1992 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अफ्रीका के लिए खेलते हुए 72 टेस्ट मैच में कुल 330 विकेट लिए हैं। वह द व्हाइट लाइटनिंग के नाम से भी मशहूर थे। उन्होंने 13672 गेंद पर टेस्ट मैच में 300 विकेट पूरे किए थे।
मैलकम मार्शल :- 13728 गेंद :-

मैलकम मार्शल वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज थे। क्यूंकि शायद ही इस क्रिकेट की दुनिया में कोई फैन होगा जो उनको नहीं जनता होगा। इस तेज गेंदबाज ने 80 के दशक में सभी बल्लेबाजों के मन में अपने नाम का खौफ पैदा किया हुआ था। उस समय वह ही सबसे कम गेंदों पर 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस तेज गेंदबाज ने 20.94 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 376 विकेट लिए हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








