Test Career: टेस्ट क्रिकेट में चाहे गेंदबाज हो या बल्लेबाज इस दौरान खेलते हुए शतक लगाने का सपना हर खिलाड़ी देखता है। वहीं इस दौरान अनिल कुंबले, वसीम अकरम और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे सफल गेंदबाज भी टेस्ट क्रिकेट में शतक लगा चुके हैं।
इसी बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे है जो अपने शतक के काफी करीब तो पहुंचे थे लेकिन कभी भी अपने टेस्ट करियर (Test Career) में शतक नहीं लगा पाए। इस दौरान टेस्ट मैच में खेलते हुए कई खिलाड़ी तो 99 पर आउट हो चुके हैं। वहीं आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट (Test Career) में बिना शतक ठोके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले है।
Test Career शेन वॉर्न : 3154 रन :-

शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर गेंदबाज रहे है। वह बिना शतक मारे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस दौरान शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैच खेले थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3154 रन निकले थे। गेंदबाजी के अलावा वॉर्न एक अच्छे बल्लेबाज भी थे। तभी तो उनके नाम टेस्ट क्रिकेट (Test Career) में 12 फिफ्टी भी थी। इसी दौरान टेस्ट क्रिकेट में वॉर्न की सबसे बड़ी पारी 99 रनों की रही थी।
निरोशन डिकवेला : 2757 रन :-

निरोशन डिकवेला श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे है। वह 54 टेस्ट मैच में 2757 रन बना चुके है। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2014 में किया था। वहीं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में खेला था। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में तो डिकवेला के नाम दो शतक हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट (Test Career) में वह शतक नहीं लगा पाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा है।
टिम साउदी : 2115 रन :-

टिम साउदी न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज है। टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबजी स्ट्राइक रेट 82 से ज्यादा का रहा है। इसके अलावा साउदी सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 89 छक्के हैं। लेकिन इस दौरान टेस्ट क्रिकेट (Test Career) में वह शतक नहीं लगा पाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 77 रनों की ही रही है। उनके नाम 102 टेस्ट मैच में 2115 रन है।
मिचेल स्टार्क : 2093 रन :-

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज है। टेस्ट क्रिकेट में वह एक रन से अपने शतक से चुके हैं। क्यूंकि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए वह 99 रन बनाकर आउट हो गए थे। अपने 89 टेस्ट में स्टार्क ने करीब 21 की औसत से 2093 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 10 फिफ्टी भी है। लेकिन इस दौरान खेलते हुए वह एक भी शतक नहीं लगा पाए है।
चेतन चौहान : 2084 रन :-

भारत के दिवंगत बल्लेबाज चेतन चौहान भी टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर के साथ भारत के लिए ओपनिंग किया करते थे। उन्होंने साल 1969 से 1981 के बीच 40 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी 31.57 का रहा है। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 2084 रन निकले थे। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 16 अर्धशतक भी लगाए थे। लेकिन अपने टेस्ट करियर में वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन रहा था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








