Sunday, February 1

भारतीय टीम के लिहाज से जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, इंडिया के इस दिग्गज गेंदबाज के लिए माना जा रहा है कि वो आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें, बुमराह पिछले कुछ सालों से पीठ की चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना ट्रीटमेंट करवाया और हाल में ही न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी भी कराई थी। यही कारण रहा है कि वो टी-20 विश्व कप, आईपीएल और डब्ल्यूटीसी 2023 जैसे अहम कप में अपना जलवा नहीं बिखेर पाए थे। फिलहाल अब राहत भरी खबर ये है कि वो आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

यदि आयरलैंड दौरे में सचमुच बुमराह तीन टी-20 मैचों में वापसी करते हैं तो ऐसे में आगे के लिए उनकी स्थिति साफ हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये पता लग रहा है कि वर्तमान समय में बुमराह अपनी शानदार लय में हैं। आयरलैंड सीरीज के दौरान उन्हें लंबे वक्त बाद मैदान में वक्त गुजारने का समय मिलेगा। बता दें, जसप्रीत बुमराह वीवीएस लक्ष्मण व  मेडिकल डिपार्टमेंट की देख रेख में है।


बुमराह को लेकर गंभीर मैनेजमेंट

मेडिकल विभाग के प्रमुख नितिन पटेल भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी गंभीर हैं और उनकी पीठ की चोट सही करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी व रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। बुमहार भारत के लिए अहम खिलाड़ी हैं। ये ही कारण है कि सब लोग इस साल होने वाले एशिया कप और एकदिवसीय विश्व कप में उनकी मौजूदगी चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:  जानिए एशिया कप के बाद अब विश्व कप में भी क्यों टांग अड़ा रहा है पाकिस्तान?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version