हाल में ही भारतीय टीम ने साल 2023 का डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला और इसमें हार का सामना किया है। फिलहाल इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आराम फरमा रहे हैं। इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। ये दौरा भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। अब कुछ दिनों बाद भारतीय टीम इसके लिए तैयारी शुरु कर देगी। इस दौरे में टी-20 श्रृंखला के दौरान हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे। इसी कड़ी में आइए अब जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम के वो तीन कप्तान कौन हैं, जिन्होंने अपना एक भी मैच नहीं हारा।

सुरेश रैना

Suresh Raina
Photo Source: Social Media

भारतीय टीम में टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में सुरेश रैना को माना जाता है। इसके अलावा आईपीएल के वह सबसे सफल बल्लेबाज हैं। हांलाकि अब उन्होंने क्रिेकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन उन्होंन जब भारतीय टीम में टी-20 के मैच में कप्तानी की तो वह एक भी मैच नहीं हारे हैं। जी, हां रैना ने भारतीय टीम के लिए टी-20 के तीन मैचों में कप्तानी की है। इन तीनों ही मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। ऐसे में रैना का कप्तान रहते हुए जीत प्रतीशत 100 का है।

वीरेंद्र सहवाग

Virendra Shahbag
Photo Source: Social Media

इस लीस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काबिज हैं। सहवाग के साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच में कप्तानी का जिम्मा संभाला था। इस मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी।

केएल राहुल

KL Rahul
Photo Source: Social Media

सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग की तरह भारतीय टीम के वर्तमान बल्लेबाज केएल राहुल का भी जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। उन्होंने भारत के लिए टी-20 के एक मैच में कप्तानी की और यह मैच जीता भी। वर्तमान में केएल राहुल चोट के चलते टीम से इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version