Sunday, February 15

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ क्रिकेट अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 17 रनों से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने जीत के लिए 350 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रनों पर ही सिमट गई थी। वहीं अब इस मैच में जीत के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।

मैच जीतने के बाद केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान :-

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में जीत हासिल करने के बाद कहा है कि अगर मैं कहूं कि मुझे कभी भी डर नहीं लगा तो मैं झूठ बोलूंगा। क्यूंकि कुछ समय बाद वनडे क्रिकेट खेलना और फिर देश की कप्तानी करना, तब खुद से बहुत उम्मीद होती है।

KL Rahul
KL Rahul

इस मैच में पूरे समय शांति का माहौल था लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हमे दवाब में रखा और अच्छा खेलते रहे थे। इसके चलते हुए यह मैच काफी रोमांचक भी हुआ था। इसके अलावा हमें भारतीय टीम के लिए अच्छा काम करना होगा। वहीं मुझे पिछली 2-3 सीरीज से यही भूमिका दी गई है। हमें अपनी स्किल का और विकास करना है। इसके अलावा क्रिकेट के खेल के बारे में ज्यादा सोचो और बेहतर करने की कोशिश करो।

केएल राहुल ने की रोहित-विराट की तारीफ :-

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कप्तान केएल राहुल ने कहा कि इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को उस आजादी के साथ खेलते हुए देखना हमेशा मजेदार होता है। क्यूंकि इन दोनों ने अपने क्रिकेट करियर में यही किया है। इसके अलावा मैं काफी लंबे वक्त से देख रहा हूं।

rohit sharma
rohit sharma

इस समय मेरे लिए ड्रेसिंग रूप में उनका साथ बहुत मजेदार है। जबकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूप में आते ही मुझे पता चल गया था कि उसमें कुछ खास है। क्यूंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी तलाश टीम को थी। इसके अलावा वह अभी भी अपने खेल का विकास कर रहा। फिर भी इस खिलाड़ी में काफी क्षमता है।

विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक :-

इसके अलावा अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में भारतीय टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि कप्तान केएल राहुल ने 56 गेंद पर 60 रन बनाए थे। उनके अलावा अन्य दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी 51 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली थी।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके बाद रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसन ने 39 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा मैथ्यू ब्रीट्ज़के 80 गेंद पर 72 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में अंत में कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव 4 और हर्षित ने 3 विकेट लिए थे। जबकि अन्य भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version