Sunday, February 8

Player who made great careers from IPL: भारत (Indian Cricket) ने असल में विश्व क्रिकेट में साल 2008 से राज करना शुरु कर दिया था। ये वो साल था जब बीसीसीआई (BCCI) ने ललित मोदी (Lalit Modi) के आईडिया से दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL) का आगाज किया। जब बीसीसीआई ने इस लीग को शुरु किया तब ये दुनिया के लिए क्रिकेट के लिहाज से एकदम नया आईडिया था। कई देशों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्या करना चाहता है? इससे क्या हासिल होगा? क्या इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बुरा प्रभाव पड़ेगा? दुनिया के पास उस वक्त इस प्रकार के कई सवाल थे। लेकिन 17 सालों के इस सफर में आज दुनिया बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल (IPL) ने दुनिया में लोहा मनवा लिया है। आज बीसीआई आईपीएल की वजह से दुनिया में राज कर रही है। 

IPL ने दिए भारत को फ्यूचर स्टार्स

आईपीएल एक ऐसी लीग हैं जिसमें भारतीय नेशनल टीम (Indian Cricket Team) के क्रिकेटरों के अलावा घरेलू और विदेशी क्रिकेटर्स भी हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय टीम के पास युवा व हौनहार क्रिकेटर्स की बिल्कुल भी कमी नहीं है। 17 साल के इस सफर में आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक हौनहार खिलाड़ी दिए हैं। चाहे वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हो या फिर यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ये वहीं खिलाड़ी हैं जो आईपीएल की भट्टी में तैयार होकर इंडियन टीम में आए और आज उसके अभिन्न अंग भी बने हुए हैं। आज के इस लेख में 17 सालों के दौरान उन 17 खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने आईपीएल से अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखी। तो आइए (IPL 2024) के 17वें सीजन में ऐसे 17 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो आज इस लीग की वजह से विश्व क्रिकेट के अहम खिलाड़ियों में खुद को काबिज कर पाए हैं।

1.हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल से भारतीय टीम के कप्तान तक का सफर तय किया है। साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक ने उसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मुंबई इंडियंस के लिए उस वक्त हार्दिक पांड्या बिल्कुल नए खिलाड़ी थे और उनके टेलेंट को देखते हुए फ्रैंचाईजी ने उन्हें अपने दल में शामिल किया था। इसके बाद हार्दिक भी मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने अपनी काबिलियत से गेंद और बल्ले दोनों से मुंबई की टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। इसके बाद साल 2016 में हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट के तहत भारतीय टीम के लिए इंटरनेशल डेब्यू किया। ये टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी और इस वक्त हार्दिक की उम्र मजह 22 साल थी। इस मैच में हार्दिक ने दो विकेट लिए थे। हार्दिक का पहला इंटरनेशनल विकेट क्रिस लिन था।

2. रिंकू सिंह

Rinku Singh

रिंकू सिंह को आईपीएल 2023 से पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन पिछले साल के सीजन में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच जीता दिया। इसके बाद रातोंरात रिंकू सिंह पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुके थे। गरीब परिवार से ताल्कुख रखने वाला ये हौनहार ताबड़तोड़ बल्लेबाज अब भारतीय टीम के लिए भी टी-20 में अपना जौहर दिखाता है। आईपीएल 2023 से सुर्खियों में रहे रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया। जो कि अब आगामी टी-20 विश्वकप 2024 में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

3. सूर्य कुमार यादव

Surya Kumar Yadav

Mr. 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव आज किसी भी परिचय के मौहताज नहीं हैं। लेकिन आज से कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। साल 2012 से आईपीएल का हिस्सा रहे सूर्य कुमार यादव को उनकी असली पहचाह मुंबई इंडियंस में की टीम में शामिल होने के बाद मिली। 2012 सूर्य कुमार यादव ने मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। इस साल उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला। इसके बाद 2014 में आईपीएल की नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा था। ये वो ही सीजन था जब केकेआर की टीम ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद 2020 सूर्य कुमार यादव की जिंदगी में सबसे अच्छे सालों में से एक रहा और इसी साल से उन्हें उनकी असली पहचान मिली। इस सीजन में उन्होंने 145 रन की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 480 रन बनाए और अपनी काबिलियत को दर्शाया। ऐसे प्रदर्शन के बाद वो खुद को भारतीय टीम में भी काबिज करने में कामयाब हो पाए। बाद में 14 मार्च 2021 के दिन सूर्य कुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 प्रारूप में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके एक दो महीने बाद एकदिवसीय टीम में भी सूर्य ने जगह बना ली। बता दें कि सूर्य कुमार यादव एकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जो कि ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। इस साल टी-20 विश्वकप भी होना है और इसमें सूर्य कुमार यादव टीम इंडिया के लिए सबसे अहम बल्लेबाज हैं।

4. जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह भी अन्य खिलाड़ियों की तरह आईपीएल के द्वारा तैयार किए गए एक शानदार गेंदबाज हैं। बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और आज भी वो इसी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट हालिस किए थे। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को सुधारने का श्रेय पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी जाता है, क्योंकि जब बुमराह का आईपीएल में युवा थे, उस वक्त मलिंगा इस टीम के प्रमुख गेंदबाज थें। ऐसें में बुमहार ने मलिंगा से गेंदबाजी के हुनर सीखे और आज भारत समेत पूरी दुनिया में ये खिलाड़ी अपना लोहा मनवा चुका है।

5. यशस्वी जायसवाल 

Yashasvi Jayaswal

यशस्वी जायसवाल ने काफी कम उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। महज 22 साल की उम्र में जायसवाल भारत के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टी-20, वनडे और टेस्ट में खेलते हैं। जायसवाल की इस सफलता की पीछे भी अन्य खिलाड़ियों की तरह आईपीएल का हाथ है। जायसवाल ने आईपीएल में साल 2020 में डेब्यू किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पिछले साल 2023 में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद से लगातार जायसवाल टीम की उम्मीदों में खरे उतर रहे हैं।

6. ऋषभ पंत

Rishabh Pant

आईपीएल 2024 के सीजन से ठीक एक साल  पहले ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस वक्त उनकी ये घटना टीम इंडिया के लिए काफी परेशान करने वाली थी, क्योंकि इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में खुद को धोनी के बाद सबसे बढ़िया विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर दिया था। हांलाकि अभी भी वो टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद हैं। उन्होंने कई बार खासकर टेस्ट फॉर्मेट में अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में दिलाई गई जीत सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ऋषभ पंत ने आईपीएल से काफी इंटरनेशनल क्रिकेट में जाने व वहां पर एक बेहतर खिलाड़ी बनने के गुण सीखें। अगर बात करें उनके आईपीएल डेब्यू की तो पंत ने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने कई बार ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की। जिसके बाद पंत ने 1 फरवरी 2017 को बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। बाद में 18 अगस्त 2018 को टेस्ट और 21 अक्टूबर 2018 को वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। इसके एक साल बाद ही धोनी ने इंटरनेशनल को अलवीदा कह दिया था। जिसके बाद पंत भारतीय टीम के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अहम खिलाड़ी बनकर सामने आए।

7. संजू सैमसन

Sanju Samson

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन वर्तमान में भारत के सबसे हौनहार विकेटकीपर बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी बल्लेबाजी की कला को देखते हुए कई बार पूर्व खिलाड़ी उनकी तारीफ के पुल बांध चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि संजू के हुनर के साथ न्याय नहीं हो रहा है, क्योंकि वो आएदिन भारतीय टीम से अंदर-बाहर रहते हैं। लेकिन आईपीएल से इस खिलाड़ी ने बेशुमार प्यार कमाया है। संजू सैमसन ने साल 2013 किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र मजह 18 साल थी। इस हिसाब से संजू ने आईपीएल में 10 साल का सफर तय कर लिया है और इन दस सालों में इस खिलाड़ी ने यहां पर एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल की है।

8. शुभमन गिल 

Shubhman Gill
Image Source: Twitter

जैसे आज भारतीय क्रिकेट में किंग के नाम से विराट कोहली को जाना जाता है। ठीक उसी प्रकार से शुभमन गिल फैंस के बीच टीम इंडिया के प्रिंस के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। गिल और पृथ्वी शॉ उस अंडर 19 टीम के हिस्सा थे, जिसने इसके खिताब को जीता था। लेकिन एक तरफ पृथ्वी शॉ का करियर मजधार में लटका हुआ है तो दूसरी तरफ गिल क्रिकेट की दुनिया में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करते जा रहे हैं। गिल ने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। अगर बात करें उनके आईपीएल करियर की तो अब तक गिल ने यहां पर कुल 91 मैच खेले हैं। इस दौरान 37.07 की औसत के साथ उन्होंने कुल 2790 रन बनाए हैं। वर्तमान समय में गिल गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। गिल भारतीय टीम के लिए क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं।

9. कुणाल पांड्या 

Kunal Pandya

हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कुणाल पांड्या ने भी आईपीएल से अपने क्रिकेट करियर को पंख दिए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले कुणाल ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। इसके अलावा कुणाल भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। हांलाकि टीम इंडिया के लिए उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन आईपीएल में ये खिलाड़ी जिस भी टीम में शामिल होता है, उसके जीत में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।

10. मोहम्मद सिराज

MD. Siraj

मोहम्मद सिराज आज भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 में एक अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने कई बार अपनी दम पर टीम इंडिया को मैच जिताए हैं। एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने इसके खिताब को अपने नाम किया था और इस दौरान मोहम्मद सिराज टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज थे। मोहम्मद सिराज को उनकी असली पहचना दिलाने में आईपीएल ने अहम भूमिका निभाई है। साल 2017 में मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वर्तमान समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। आईपीएल के बाद साल इसी साल यानी 2017 में ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू किया।

11. युजवेंद्र चहल

ये हैं IPL 17 Seasons के बेहतरीन 17 क्रिकेटर्स

युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। 24 अप्रैल 2013 को उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 11 जून 2016 को चहल ने वनजे प्रारूप में इंटरनेशनल डेब्यू किया और इसी महीने टी-20 में भी इस स्पिन गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। वर्तमान समय में युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं।

12. जितेश शर्मा

Jitesh Sharma

जितेश शर्मा भी आईपीएल की एक शानदार खोज हैं। हांलाकि अभी उनका इंटरनेशनल करियर काफी छोटा है, लेकिन इस खिलाड़ी के क्रिकेट कौशल को देखकर कई दिग्गज मान चुके हैं कि वो आने वाले दिनों में टीम इंडिया के महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अमरावती  (महाराष्ट्र) के रहने वाले जितेश शर्मा ने साल 3 अप्रैल 2022 को आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी कमाल की बल्लेबाजी को देखते हुए सैलेक्टर्स ने उन्हें अक्टूबर 2023 में टीम इंडिया की टी-20 दल में शामिल कर लिया। जितेश शर्मा ने आईपीएल में 30 मैचों में 155 की स्ट्राइक रेट से कुल 601 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी इंडिया के लिए वो कुल 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 147 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 100 रन बनाए हैं।

13. टी. नटराजन

T. Natrajan

टी. नटराजन को भारत का युवा यार्कर किंग माना जाता है। वो एक कमाल के तेज गेंदबाज हैं, जो कि इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले नटराजन ने साल 8 अप्रैल 2017 को पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद 2 दिसंबर 2020 को नटराजन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके ठीक दो दिन के बाद यानी 4 दिसंबर को इसी टीम के खिलाफ उन्होंने टी-20 में भी डेब्यू किया।

14. तिलक वर्मा

Tilak Verma

तिलक वर्मा का नाम आज उन चंद युवा खिलाड़ियों में लिया जाता है, जिनके पास क्रिकेट का भरपूर कौशल है। तिलक वर्मा ने आईपीएल के अलावा भारतीय टीम के लिए टी-20 और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है। 21 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने करीब एक साल पहले 2022 में आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। इस दौरान उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के चयनकर्तानओं ने उन्हें साल 2023 में टी-20 और वनडे क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका दिया।

15. ध्रुव जुरेल

Dhurv Jurel

हाल में ही समपन्न हुई इंग्लैंड सीरीज के दौरान डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम काफी चर्चा में रहा था। इसके पीछे का कारण क्रिकेट के लिए उनकी कभी ना हारने वाली मेहनत थी। जिसकी पहचान आईपीएल में की गई। पिछले साल 2023 में ध्रुव जुरेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल में और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें इसी साल खेली गई इंग्लैंड सीरीज के खिलाफ टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला।

16. अर्शदीप सिंह 

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह मौजूदा वक्त में भारत के लिए सबसे अहम एंव महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गेंदबाज हैं। खासकर टी-20 फॉर्मेट में अर्शदीस सिंह को काफी किफायती गेंदबाज माना जाता है। इस खिलाड़ी पर सबकी नजर इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पड़ी। इसके बाद से वो भी फैंस एंव चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अर्शदीप सिंह ने 16 अप्रैल 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इस दौरान वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे गेंदबाज बनें। इस सीजन में उनके कमाल के प्रदर्शन की सबने जमकर तारीफ की। जिसका परिणाम उन्हें बांग्लादेश में एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होकर मिला। भारतीय टीम में शामिल होने के बाद अर्शदीप सिंह ने कई मौके पर शानदार प्रदर्शन किया है।

17. ईशान किशन

Ishan Kishan
Image Source: BCCI

ईशान किशन मार्डन क्रिकेट में भारत के सबसे ताबड़तोड़ ओपनर युवा बल्लेबाज हैं। अपनी बल्लेबाजी की क्षमता से वो कई बार विरोधी टीम के गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ देते हैं। ईशान किशन ने साल 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। इस साल उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ी हैरान थे। वो इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके ठीक 5 साल के बाद उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। बाद में इसी साल वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने कदम रखा। फिर 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान ने टेस्ट फॉर्मेट में भी डेब्यू किया है। हांलाकि अभी वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई इडियंस के लिए खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है विराट और रोनाल्डो का फिटनेस मंत्रा?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version