Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस फॉर्मेट को धैर्य, तकनीक और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने का माना जाता है। लेकिन फिर भी इस बीच कई बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं इस दौरान जहां ज्यादातर खिलाड़ी रन जोड़ने के लिए चौकों पर निर्भर रहते हैं तो वहीं कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश करते हुए सभी दर्शकों का मनोरंजन भी किया है। आइए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. बेन स्टोक्स : 136 छक्के :-
इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक कुल 115 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 206 पारियों में 136 छक्के लगाए हैं।

वहीं इस दौरान उन्होंने 35.69 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 7,032 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 14 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच वह टेस्ट में 9 बार नाबाद भी रहे हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रष्ठ स्कोर 258 रन का रहा है।
2. ब्रेडन मैकुलम : 107 छक्के :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेडन मैकुलम का नाम आता है। इस बीच उन्होंने कीवी टीम की तरफ से कुल 101 टेस्ट मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 176 पारियों में 107 छक्के लगाए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने 38.64 की बल्लेबाजी औसत से 6,453 रन भी बनाए थे। वह भी इस बीच 9 बार नाबाद लौटे थे। इसके अलावा टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 302 रन का रहा था।
3. एडम गिलक्रिस्ट : 100 छक्के :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है। इस सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्होंने भी कुल 96 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों की 137 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 100 छक्के लगाए थे।

इस दौरान उन्होंने 47.60 की बल्लेबाजी औसत से 5,570 रन बनाए थे। वहीं अपने पूरे टेस्ट करियर में वह भी 20 बार नाबाद रहे थे। इस बीच उनके बल्ले से 17 शतक और 26 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 204 रन का रहा था।
4. टिम साउथी और क्रिस गेल : 98-98 छक्के :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी टिम साउथी और क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर में कुल 98-98 छक्के लगाए थे। वहीं इस दौरान साउथी ने 107 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 156 पारियों में 2,245 रन बनाए थे।

जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 77 रन का रहा था। इसके अलावा गेल ने अपने पूरे करियर में कुल 103 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 182 पारियों में 42.18 की बल्लेबाजी औत से 7,214 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 15 शतक और 37 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







