Saturday, February 14

Cricket Records: क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट है। इस फॉर्मेट को तेज बल्लेबाजी और चौकों-छक्कों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस दौरान कुछ गेंदबाजों ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से इस प्रारूप में भी प्रभाव छोड़ा है। इस बीच बिना एक भी रन दिए यानी मेडन ओवर डालना टी-20 क्रिकेट में बेहद मुश्किल होता है। इसके अलावा कुछ गेंदबाजों ने यह कारनामा कई बार किया है। चलिए इस बीच उन गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने इस प्रारूप में सबसे अधिक मेडन ओवर फेंककर अपनी खास पहचान बनाई है।

1. सुनील नरेन :-

इस मामले में पहले स्थान पर टी-20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन आते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अभी तक कुल 548 मुकाबले खेले हैं।

Sunil Narine
Sunil Narine

इस बीच उन्होंने कुल 31 ओवर भी मेडन डाले हैं। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने 21.76 की गेंदबाजी औसत और 6.16 की इकॉनमी रेट से 586 विकेट लिए हैं। वहीं इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने 12 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।

2. 3 गेंदबाजों ने डाले हैं 26-26 मेडन ओवर :-

इस मामले में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाजों का नाम आता है। क्यूंकि भुवनेश्वर कुमार (भारत), मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) और शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) ने अपने टी-20 करियर में 26-26 मेडन ओवर डाले हैं।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

इस बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस फॉर्मेट में 307 मैचों में 25.17 की गेंदबाजी औसत से 324 विकेट लिए हैं। जबकि मोहम्मद आमिर ने भी इस फॉर्मेट में 325 मैचों में 22.45 की गेंदबाजी औसत से 377 विकेट लिए हैं। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने भी 447 मुकाबलों में 21.55 की गेंदबाजी औसत से 493 विकेट अपने नाम किए हैं।

3. जसप्रीत बुमराह :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आते हैं। इस बीच उन्होंने अभी तक कुल 243 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 22 ओवर मेडन डाले हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

वहीं भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने अभी तक इस फॉर्मेट में 20.07 की गेंदबाजी औसत और 6.86 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 312 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 करियर में 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 का रहा है।

4. इन दो गेंदबाजों ने डाले 21-21 मेडन ओवर :-

इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज का नाम आता है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने अपने टी-20 करियर में 21-21 मेडन ओवर डाले थे।

Samuel Badri
Samuel Badri

वहीं सैमुअल बद्री ने कुल 197 टी-20 मुकाबले खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 22.16 की गेंदबाजी औसत से 187 विकेट लिए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अपने टी-20 करियर में 348 मुकाबले खेले थे। इस बीच उन्होंने भी 22.63 की गेंदबाजी औसत से 413 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version