T20 cricket: टी-20 क्रिकेट में हर साल कई शानदार पारियां देखने को मिलती हैं। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे बल्लेबाज भी होते हैं जो इस फॉर्मेट में खेलते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस तरह से ये बल्लेबाज न सिर्फ खुद का प्रदर्शन ऊंचा रखते हैं, बल्कि टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी बन जाते हैं। इस बीच चलिए आज उन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
1. निकोलस पूरन :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस मामले में पहले पायदान पर आते हैं। क्यूंकि साल 2024 में इस स्टार खिलाड़ी ने कुल 8 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट खेली थी।

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 76 मैच की 74 पारियों में 40.89 की बल्लेबाजी औसत और 157.39 की स्ट्राइक रेट से 2,331 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 15 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। उस साल में उनके बल्ले से सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा था। वहीं उस समय उनके बल्ले से 160 चौके और 170 छक्के भी आए थे।
2. मोहम्मद रिजवान :-
इस मामले में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने साल 2021 में 3 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट के मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 48 मैच की 45 पारियों में 56.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 2,036 रन बनाए थे।

वहीं इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 132.03 की रही थी। उस साल उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक भी आए थे। उस समय उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 104 रन का रहा था। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 196 चौके और 57 छक्के भी आए थे।
3. रीजा हेंड्रिक्स :-
इस सूचि में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में कुल 6 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट खेली थी। पिछले साल उन्होंने 71 मैचों की 69 पारियों में 32.29 की बल्लेबाजी औसत से 1,970 रन बनाए थे।

वहीं उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 132.03 की रही थी। हेंड्रिक्स के बल्ले से पिछले साल 1 शतक और 17 अर्धशतक भी आए थे। उस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा था। वहीं पिछले साल उनके बल्ले से हमें 175 चौके और 82 छक्के भी देखने को मिले थे।
4. एलेक्स हेल्स :-
इस मामले में चौथे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स आते हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2022 में कुल 5 टीमों के लिए 56 टी-20 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने तब कुल 1,833 रन बनाए थे।

उस समय उनकी बल्लेबाजी औसत 35.25 की रही थी, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट भी 155.68 की रही थी। उस समय पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज के बल्ले से 17 अर्धशतक भी आए थे। उस समय उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा था। इसके अलावा उस साल उनके बल्ले से 218 चौके और 80 छक्के भी आए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







