Tuesday, March 10

Test series: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। लेकिन इसके बाद अब भारतीय टीम ने अपने नाम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके चलते हुए अब वह इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली मेहमान टीम बन गई है। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम को पीछे छोड़ दिया है। चलिए इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली मेहमान टीमों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. भारतीय क्रिकेट टीम :-

इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली मेहमान टीमों की सूचि में अब पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम आ गई है। लेकिन अभी यह टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के अंतिम मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 3,198 रन बना लिए हैं। वहीं अभी उनकी पारी बची हुई है।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद फिर भारतीय टीम को दूसरी पारी में भी खेलने का और मौका मिलेगा। तभी तो अब ऐसे में उनका आंकड़ा बढ़ सकता है। भारत ने इस सीरीज में खेलते हुए हेडिंग्ले टेस्ट में 471 और 364, एजबेस्टन टेस्ट में 587 और 427/6, लॉर्ड्स टेस्ट में 387 और 170 और मेनचेस्ट में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 358 और 425/4 के स्कोर बनाए थे।

2. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड में खेली गई 5 मैचों की सीरीज में 3,088 रन बनाए थे। वहीं उस समय अफ्रीकी टीम ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में 594/5 और 134/4 के स्कोर बनाए थे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

इसके बाद फिर उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 682/6, नॉटिंघम टेस्ट में 362 और 131, लीड्स टेस्ट में 342 और 365 और द ओवल टेस्ट में 484 और 229 रन बनाए थे। लेकिन उस समय यह टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

3. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम :-

इस सूचि में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम आता है। उन्होंने साल 1976 में इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3,041 रन बनाए थे। तब इस कैरेबियन टीम ने नॉटिंघम में पहले टेस्ट में 494 और 176/5 के स्कोर बनाए थे।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

इसके बाद फिर उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 182 और 241, मैनचेस्टर टेस्ट में 211 और 411/5, लीड्स टेस्ट में 450 और 196 और द ओवल टेस्ट में 687/8 और 182/0 रन के स्कोर बनाए थे। इसके चलते हुए उस टेस्ट सीरीज को वेस्टइंडीज की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था।

4. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :-

इस मामले में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। उन्होंने साल 1934 में इंग्लैंड में खेलते हुए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 3,014 रन बनाए थे। इसके चलते हुए तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नॉटिंघम टेस्ट में 374 और 273 के स्कोर खड़े किए थे।

Australia cricket team
Australia cricket team

इसी तरह लॉर्ड्स टेस्ट में 284 और 118, मैनचेस्टर टेस्ट में 491 और 66/1, लीड्स टेस्ट में 584 और द ओवल टेस्ट में 701 और 327 रन के स्कोर खड़े किए थे। वहीं तब इस टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version