Wednesday, June 10

Bumrah vs Starc: इस वर्तमान समय में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दुनिया के दो सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा ये दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के सबसे अहम गेंदबाज भी हैं। जबकि ये दोनों ही गेंदबाज सभी विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान इन दोनों के आंकड़ें भी कमाल के रहे हैं। इस बीच भले ही भारतीय स्टार गेंदबाज ने कम मुकाबले खेले हैं, लेकिन वह कुछ मामलों में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से भी आगे हैं।

जसप्रीत बुमराह के क्रिकेट आंकड़े :-

23 जनवरी, 2016 में जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। इस बीच उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन उनको सभी से अलग बनता है। तभी तो बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी उनके खिलाफ ठीक ढंग से नहीं खेल पाता है। तब खेलते हुए सभी बल्लेबाज उनकी गेंद को ठीक ढंग से नहीं पढ़ पाते हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज ने अभी तक 48 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच टेस्ट में उन्होंने 19.82 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 219 विकेट लिए हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस दौरान उनकी इकोनॉमी केवल 2.78 की रही है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 15 बार एक पारी में पांच या अधिक विकेट भी लिए हैं। वहीं इस दौरान 27 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि वनडे में उन्होंने अभी तक 23.66 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 149 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत भी 4.59 की रही है। इसके अलावा उन्होंने टी20 में 17.74 की अच्छी गेंदबाजी औसत के साथ 89 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.27 की रही है।

मिचेल स्टार्क के क्रिकेट आंकड़े :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अभी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। इस दिग्गज गेंदबाज ने 20 अक्टूबर, 2010 को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने 100 टेस्ट, 127 वनडे व 65 टी20 खेले हैं। इस बीच उन्होंने टेस्ट में 27.02 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 402 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में पांच या अधिक विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बार एक मैच में 10 विकेट भी लिए हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इस बीच मिचेल स्टार्क की इकोनॉमी रेट भी केवल 3.41 की रही है। टेस्ट में एक पारी में केवल 9 रन पर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 23.40 की गेंदबाजी औसत से 244 विकेट झटके हैं। इस बीच उनकी इकोनॉमी 5.26 की रही है। जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 23.81 की गेंदबाजी औसत के साथ 79 विकेट लिए हैं। लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में उन्होंने 7.74 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।

दोनों में से किसका पलड़ा रहा है भारी :-

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस बीच मिचेल स्टार्क ने टेस्ट व वनडे में जसप्रीत बुमराह की तुलना में अधिक मैच खेले हैं। जबकि बुमराह ने टी20 में स्टार्क से पांच मैच ज्यादा खेले हैं। इसके चलते हुए क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में जसप्रीत की इकोनॉमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से अच्छी रही है। वहीं इस बीच अगर औसत की बात करें तो स्टार्क केवल वनडे में बुमराह से आगे हैं। जबकि टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में बुमराह की इकोनॉमी स्टार्क से ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा टेस्ट और वनडे में मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह के मुकाबले अधिक विकेट लिए हैं। जबकि टी20 में बुमराह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज से कहीं आगे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version