Thursday, February 19

Test cricket: इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए अभी तक कुछ ही भारतीय बल्लेबाजों ने अपने 1,000 रन पूरे किए हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अब इस सूचि में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड में खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से भी कमाल कर चुके हैं। आइए इस बीच विदेशी धरती पर खेलते हुए 1,000+ रन बनाने के साथ-साथ 30+ विकेट लेने वाले मेहमान खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विल्फ्रेड रोड्स :-

विदेशी धरती पर खेलते हुए 1,000+ रन बनाने के साथ-साथ 30+ विकेट लेने वाले मेहमान खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर विल्फ्रेड रोड्स का नाम आता है।

Wilfred Rhodes
Wilfred Rhodes

इस दिग्गज इंग्लिश खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी में 38 पारियों में 29.48 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,032 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाजी में 26.96 की औसत के साथ 127 विकेट लिए थे। इस दौरान एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 68 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।

2. गैरी सोबर्स :-

इस सूचि में दूसरे पायदान पर विश्व क्रिकेट के महान ऑलराउंडर में से एक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी गैरी सोबर्स का नाम आता है। इस कैरेबियाई दिग्गज ने इंग्लैंड की धरती पर कुल 21 टेस्ट मैच खेले थे।

Gary Sobers
Gary Sobers

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 53.52 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 1,820 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक भी आए थे। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाजी में इंग्लैंड की धरती पर 31.58 की शानदार औसत के साथ 62 विकेट भी लिए थे। इसके चलते हुए वह इंग्लैंड में 3 पारियों में 5 विकेट हॉल भी ले चुके थे।

3. रविंद्र जडेजा :-

इस बीच अगर विदेशी धरती पर टेस्ट मैच खेलने की बात करें तो भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने केवल इंग्लैंड की धरती पर ही 1,000 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस बीच उन्होंने वहां पर अभी तक कुल 16 टेस्ट मैच खेले हैं।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने लगभग 42 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 7 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि दूसरी तरफ इस बाएं हाथ के स्टार स्पिन भारतीय गेंदबाज जडेजा ने इंग्लैंड में 30 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर साल 2014 में पहली बार अपना टेस्ट मैच खेला था।

इंग्लैंड में 1,000 टेस्ट रन वाले 7वें भारतीय बने जडेजा :-

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, केएल राहुल और ऋषभ पंत ही कर चुके थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version