Ravindra Jadeja Net Worth: अभी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया है। वहीं इस मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाने के साथ मैच को ड्रॉ कराने में भारत की काफी मदद की। तभी तो अब हर तरफ स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की ही चर्चा हो रही है। चलिए इस बीच हम आपको रवींद्र जडेजा के नेट वर्थ के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि वह कहां-कहां से कमाई करते हैं।
IPL से मिलती है कितनी सैलरी :-

आईपीएल की लीग में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके चलते हुए आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जडेजा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर अपने साथ बनाए रखा था। तभी तो उनको सालाना 18 करोड़ रुपये तो आईपीएल से मिलते हैं।
BCCI देता है कितनी सैलरी :-

बीसीसीआई अपने सभी खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में पैसे देता है। इस समय रवींद्र जडेजा A+ कैटगिरी का हिस्सा हैं और हाईएस्ट सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके चलते हुए अब उनको भारतीय बोर्ड की तरफ से सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं। वहीं बीसीसीआई सैलरी के अलावा भी अपने खिलाड़ियों को मैच फीस के रूप में मोटी रकम देती है। इसके चलते हुए टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय बोर्ड मैच फीस के साथ-साथ रिवॉर्ड और प्रदर्शन के आधार पर भी पैसे देती है। इससे सभी खिलाड़ियों को अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
जामनगर में है जडेजा का शाही बंगला :-

गुजरात के जामनगर के नवगाम घेड में स्थित रवींद्र जडेजा का एक शाही बंगला भी है। उनका यह बांग्ला विंटेज होने के साथ-साथ सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा 8 एकड़ में फैले इस बंगले को प्राचीन झूमरों और शानदार फर्नीचर से सजाया गया है। ये सभी इसको एक शानदार रूप भी प्रदान करते हैं। वहीं इस मौजूदा समय में उनके इस बंगले की कीमत 10 करोड़ तक आंकी जाती है।
एंडॉर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं जडेजा :-

इसके अलावा भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कई ब्रांड्स को एंडॉर्स भी करते हैं। इस समय वह एक प्रसिद्ध एथलेटिक उपकरण कंपनी ASICS से भी जुड़े हैं, जो उनके खेल व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता है। इसके अलावा खेल जगत से अपने संबंधों को और मज़बूत करते हुए, जडेजा एक स्पोर्ट्स परिधान ब्रांड ज़ेवेन से भी जुड़े हैं। वहीं वह एम्ब्रेन के साथ भी जुड़े हुए हैं, यह कंपनी पावर बैंक और हेडफ़ोन जैसी मोबाइल एक्सेसरीज की अपनी रेंज के लिए जानी जाती है।
रवींद्र जडेजा कार कलेक्शन :-

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कारों, बाइक्स और घुड़सवारी का भी काफी ज्यादा शौक है। लेकिन उनका कलेक्शन ज्यादा ब्रॉड नहीं है। इस मौजूदा समय में उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें Audi Q7,Audi A4, BMW XI X Drive, Rolls Royce जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
रवींद्र जडेजा की नेट वर्थ :-
इस बीच अगर रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की नेट वर्थ 120 करोड़ रुपये के करीब आंकी जाती है। उनकी नेट वर्थ लगभग 14.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं इस बीच वह टीम इंडिया के सबसे सीनियर प्लेयर होने के साथ-साथ अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। इसके अलावा एक रिपोर्ट्स में ही दावा किया गया है कि जडेजा की सालाना कमाई 30 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें उनकी आईपीएल सैलरी और बीसीसीआई सैलरी भी शामिल है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







