Friday, February 13

Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने हेडिंग्ले टेस्ट में काफी रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में अपनी पहली पारी में 471 रन और दूसरी पारी में 364 रन बनाए है। वहीं इस टेस्ट मैच में भारत की तरफ से कुल 5 शतक भी लगे हैं। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने अपनी दोनों पारियों में मिलाकर कुल 9 छक्के भी लगाए। चलिए इस बीच टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से 80 से अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. वीरेंद्र सहवाग :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने टेस्ट करियर में 91 छक्कों के साथ पहले पायदान पर आते हैं। इनमें उनके 90 छक्के भारतीय टीम के लिए आए थे। जबकि इनमें से 1 छक्का विश्व एकादश का प्रतिनिधित्व करते हुए आया था।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 49.34 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,586 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतकों के अलावा 23 शतक भी लगाए थे। इसके अलावा क्रिकेट के सबसे लम्बे प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 319 रन का रहा था।

2. रोहित शर्मा :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे और टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। इसके अलावा भी भी वह टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने भी क्रिकेट के सबसे लम्बे फॉर्मेट में 88 छक्के लगाए हैं।

Rohit Sharma
image source via getty images

इस फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए कुल 76 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 40.57 की बल्लेबाजी औसत से 4,301 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 टेस्ट शतक और 18 अर्धतक भी लगाए थे। वहीं इस फॉर्मेट से उन्होंने मई 2025 में संन्यास ले लिया था।

3. ऋषभ पंत :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी हेडिंग्ले टेस्ट में कुल 9 छक्के लगाए थे। इसके चलते हुए वह 80 टेस्ट छक्के पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टेस्ट मैच की 77 पारियों में 82 छक्के भी लगाए हैं।

RISHABH PANT
RISHABH PANT

तभी तो अभी तक उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 44.44 की बल्लेबाजी औसत से 3,200 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर पंत से ज्यादा टेस्ट छक्के लगाए हैं।

छक्कों के मामले में पंत ने धोनी को पीछे छोड़ा :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान छक्कों के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा था। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने टेस्ट करियर में कुल 78 छक्के लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version