Saturday, March 14

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट कहा जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में हर गेंद मायने रखती है और जब बात मेडन ओवर की हो तो यह किसी भी गेंदबाज की सटीकता और दबाव बनाने की काबिलियत को भी दर्शाता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए जहां बल्लेबाज हर गेंद पर रन बनाने की फिराक में रहते हैं तो वहीं कुछ भारतीय गेंदबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर नकेल कसते हुए सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं। आइये उनपर एक नजर डाल लेते हैं।

1. जसप्रीत बुमराह :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने 70 मुकाबले खेले हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 69 पारियों में 12 मेडन ओवर भी डाले हैं। इस बीच उन्होंने 17.74 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 89 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.27 की रही है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 का रहा है।

2. भुवनेश्वर कुमार :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए कुल 87 मैच खेले हैं।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 86 पारियों में 10 मेडन ओवर भी डाले हैं। इस बीच उन्होंने 23.10 की शानदार गेंदबाजी औसत से 90 विकेट भी चटकाए हैं। जबकि उनकी इकॉनमी रेट 6.96 की रही है। इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 का रहा है।

3. हरभजन सिंह :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम आता है। साल 2006 में उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2016 में खेलते दिखाई दिए थे।

harbhajan singh
harbhajan singh

इस बीच उन्होंने 28 मैचों की 27 पारियों में खेलते हुए कुल 5 मेडन ओवर डाले थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 25.32 की गेंदबाजी औसत से 25 विकेट भी लिए थे। जबकि उनकी इकॉनमी रेट 6.20 की रही थी। इसके अलावा तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 का रहा था।

4. इस खिलाड़ी ने डाले हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मेडन ओवर :-

Frank Nsubuga
Frank Nsubuga

इस सूची में चौथे पायदान पर युगांडा क्रिकेट टीम के फ्रैंक न्सुबुगा का नाम आता है। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 69 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 68 पारियों में 18 मेडन ओवर भी डाले हैं। इस बीच उन्होंने 14.68 की उम्दा औसत के साथ 76 विकेट भी लिए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/8 का रहा है। वहीं इस दौरान उनकी 4.75 की इकॉनमी रेट भी रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version