T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा जब कोई भी गेंदबाज किसी भी प्रारूप में निरंतर शानदार प्रदर्शन करता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी की जाने वाली रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाजों में भी वह शुमार हो जाता है।
इसके अलावा अभी तक कुछ ही चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों ने टी-20 प्रारूप में शीर्ष रैंक हासिल की है। इसके चलते हुए अभी हाल ही में जारी की गई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके चलते हुए आइए उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने टी-20 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
1. जसप्रीत बुमराह :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि वह टी-20 में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने थे। जसप्रीत बुमराह ने अक्टूबर 2017 में 729 रेटिंग अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा उन्होंने तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर इमाद वसीम को पीछे छोड़ा था। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि बुमराह के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 783 रहे हैं। ये अंक भी उन्होंने साल 2017 में ही प्राप्त किए थे। इसके अलावा इस समय वह टी-20 में फिलहाल शीर्ष-30 गेंदबाजों में भी शामिल नहीं हैं।
बुमराह के नाम दर्ज है यह खास रिकॉर्ड :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 के अलावा टेस्ट और वनडे में भी शीर्ष रैंक वाले गेंदबाज रह चुके हैं। इसके चलते हुए बुमराह ही इकलौते ऐसे भारतीय गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने कभी न कभी तीनों प्रारूपों में गेंदबाजी में शीर्ष स्थान भी हासिल किया है।
2. रवि बिश्नोई :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का नाम आता है। रवि बिश्नोई दिसंबर 2023 में शीर्ष रैंक वाले गेंदबाज बने थे। उस समय उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में 9 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद तब उनको रैंकिंग में भी इसका फायदा मिला था।

इसके चलते हुए तब रवि बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हो गए थे। वहीं उस समय उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज और कप्तान राशिद खान को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा टी-20 रैंकिंग में उनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 707 रहे हैं।
3. वरुण चक्रवर्ती :-
इस सूची में अब तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम आ गया है। क्यूंकि अभी हाल ही में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ICC द्वारा जारी रैंकिंग में 733 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस मामले में अब उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़ा है।

इसके चलते हुए अब कीवी गेंदबाज डफी दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा साल 2025 की शुरुआत में ही भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट हॉल लिया था। इसके अलावा अब एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के अपने पहले दोनों मैचों में उन्होंने 1/4 और 1/24 के आंकड़े दर्ज किए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







