T20 Internationals: श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से अभी तक केवल 3 ही बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया है। इस बीच एशिया कप 2025 के दौरन ही श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने भी यह आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा वह टी-20 प्रारूप में श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। आइए इस दौरान श्रीलंका टीम की तरफ से सर्वाधिक बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. पथुम निसांका :-
इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका का नाम आ गया है। उन्होंने अभी हाल ही में एशिया कप 2025 के दौरान अपने शुरुआती दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए थे। इसके चलते हुए उन्होंने बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए 50 रन की पारी खेली थी। इसके बाद फिर उन्होंने हांगकांग की टीम के खिलाफ भी 68 रन बनाए हैं।

इसके चलते हुए अब उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 अर्धशतक लगाए हैं। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने साल 2021 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उस समय यह मैच उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 70 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 69 पारियों में कुल 2,050 से अधिक रन बनाए हैं।
2. कुसल परेरा :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर अभी श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा का नाम आता है। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए अभी तक टी 20 में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 84 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 2,100 से अधिक रन बनाए हैं।

इस बीच हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 15 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस श्रीलंकाई अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना पहला इकलौता शतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था। वहीं उस समय यह मैच नेल्सन में खेला गया था। इसके अलावा उस मैच में उन्होंने 46 गेंदों में 101 रन बनाए थे। इस मैच को श्रीलंका की टीम ने 7 रन से जीत लिया था।
3. कुसल मेंडिस :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम आता है। इसके अलावा वह भी उन 3 श्रीलंकाई बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 से अधिक रन बनाए हैं। क्यूंकि इस श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 अर्धशतक लगाए हैं।

इसके अलावा वह अभी तक इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है। इसके अलावा एशिया कप 2025 के शुरुआती 2 मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया है। क्यूंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 और हांगकांग के विरुद्ध 11 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







