T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान के नाम हैं। इस फॉर्मेट में अभी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों का वर्चस्व दिखाई दे रहा है। इसके चलते हुए ही प्रत्येक टी-20 टीम में विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं। लेकिन अभी तक कुछ स्पिनर 100 से अधिक मैच खेलने के बावजूद कोई 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
1. आदिल राशिद :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की किसी भी पारी में 5 विकेट नहीं लिया है। जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपनी टीम इंग्लैंड के लिए 131 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 126 पारियों में 24.38 की गेंदबाजी औसत और 7.48 की इकॉनमी रेट के साथ 141 विकेट लिए हैं। वहीं इस मौजूदा समय में वह इंग्लैंड टीम की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
2. ईश सोढ़ी :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का नाम आता है। इसके अलावा उनका टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। जबकि उन्होंने अभी तक 126 मैचों में खेलते हुए एक भी 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 121 पारियों में खेलते हुए 22.52 की गेंदबाजी औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट के साथ 150 विकेट लिए हैं। इस समय वह टिम साउथी (164) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज भी हैं।
3. मिचेल सैंटनर :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान मिचेल सैंटनर का नाम आता है। इस बाएं हाथ के कीवी स्पिन गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक 114 मैचों की 112 पारियों में खेलते हुए 22.57 की गेंदबाजी औसत और 7.06 की इकॉनमी रेट के साथ 124 विकेट लिए हैं। जबकि वह अपने देश की तरफ से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। क्यूंकि न्यूजीलैंड में उनसे ज्यादा विकेट केवल साउथी और सोढ़ी ने लिए हैं।
4. मोहम्मद नबी :-
इस सूची में चौथे पायदान पर अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम आता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में वह भी अभी तक 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।

इस ऑफ स्पिनर ने अपनी टीम के लिए 139 मैचों की 128 पारियों में खेलते हुए 27.86 की गेंदबाजी औसत और 7.225 की इकॉनमी रेट के साथ 102 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। जबकि वह राशिद खान के बाद अफगान टीम की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
5. शादाब खान :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर पाकिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज शादाब खान का नाम आता है। क्यूंकि वह भी किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट हॉल नहीं ले सके हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 112 मैचों की 104 पारियों में खेलते हुए 24.37 की गेंदबाजी औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट के साथ 112 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन पर 4 विकेट लेना रहा। इसके अलावा वह पाकिस्तान की तरफ से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इस मामले में उनसे ऊपर हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी का नाम आता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







