IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच आगामी 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाने वाला है। वहीं अब यह खबर आ रही है कि इस मैच के लिए दोनों टीमें 13 दिसंबर को दोपहर बाद धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचने वाली हैं। क्यूंकि इससे पहले आज शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पहुंचने वाली हैं।
13 दिसंबर को अभ्यास करेंगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम :-
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा टी 20 मैच आगामी 14 दिसंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच के लिए ये दोनों टीमें केवल एक दिन अभ्यास करेंगी। क्यूंकि ये दोनों टीमें 13 दिसंबर को दोपहर बाद धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचेंगी।

तब इस दौरान दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी पहले वार्मअप करेंगे और फिर नेट पर जमकर अपना पसीना बहाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से अभ्यास का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आज शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पहुंचने वाली हैं। तभी तो आज शुक्रवार को किसी भी टीम का अभ्यास निर्धारित नहीं किया गया है।

इसके चलते हुए अब ऐसे में इस तीसरे मैच से पहले ये दोनों टीमें केवल एक ही दिन नेट में अभ्यास करेंगी। इसके अलावा धर्मशाला की तेज पिच गेंदबाजों को मदद कर सकती है। इसके चलते हुए यहां पर सभी बल्लेबाजों को चुनौती मिलने वाली है। इस बीच अब एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा है कि ये दोनों टीमें इस मैच से पहले केवल एक दिन ही अभ्यास करेंगी और इसके लिए शेड्यूल भी जारी हो चुका है।
अभी ऑफलाइन टिकट काउंटर है बंद :-

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए बाईट वीरवार को ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू नहीं हो पाया है। क्यूंकि टिकट बेचने वाली कंपनी के सदस्यों के धर्मशाला न पहुंचने के कारण काउंटर नहीं लगाया गया है। इसके चलते हुए अब सभी क्रिकेट प्रेमियों को परेशान होना पड़ा है। इसके चलते हुए अब यह काउंटर आज शुक्रवार को खुलने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां 1500 रुपये की शुरुआती कीमत वाला टिकट मिलने की उम्मीद है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







