Saturday, March 14

5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में डक पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा पारियां खेलीं हैं।

No ducks in career in ODIs: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें बल्लेबाज के लिए सबसे डरावना स्कोर ‘डक’ यानी शून्य होता है। जब कोई खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने आता है, उसका मकसद ज्यादा रन बनाना और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाना होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं। जो अपने पूरे वनडे करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए। यह सिर्फ किस्मत की बात नहीं है, बल्कि उनकी लगातार मेहनत और सही तकनीक को दिखाता है। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बिना डक के अपने करियर की।

5. जे ए रुदोल्फ (JA Rudolph)- 45 मैच

जैकब रुदोल्फ ने 2003 से 2006 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट खेला। उन्होंने 45 मैचों में 39 पारियों में 1174 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 81 रन और औसत 35.57 रहा। रुदोल्फ की खासियत उनकी चतुर और संयमित बल्लेबाजी थी, जिसने उन्हें हमेशा शून्य से दूर रखा।

4. पी एन किर्स्टन (PN Kirsten)- 40 मैच

साउथ अफ्रीका के पी एन किर्स्टन ने 1991 से 1994 तक 40 वनडे मैच खेले। उन्होंने 40 पारियों में 1293 रन बनाए और उनका सबसे बड़ा स्कोर 97 रन था। उनका औसत 38.02 और स्ट्राइक रेट 56.02 रहा। किर्स्टन की बल्लेबाजी में तकनीक और समझदारी साफ दिखती थी। उन्होंने पारी की शुरुआत से अंत तक संतुलित खेल खेला और कभी भी शून्य का सामना नहीं किया।

3. यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma)- 42 मैच

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यशपाल शर्मा नाम सुनते ही उनकी मध्य क्रम की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी याद आती है। उन्होंने 1978 से 1985 तक 42 वनडे मैच खेले और 883 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 89 रन था और औसत 28.48 रहा। यशपाल शर्मा का करियर छोटा जरूर था, लेकिन उन्होंने हमेशा स्थिर और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए शून्य से दूरी बनाई।

2. डैरेन मिचेल (DJ Mitchell)- 58 मैच

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 2021 से 2026 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 58 पारियों में से 52 बार बल्लेबाजी की और 2422 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 134 रन था और औसत 53.82 रहा। उनका स्ट्राइक रेट भी 94.53 था। डी जे मिशेल की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे हमेशा पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यान और संयम के साथ खेलते थे। इसी वजह से उनका नाम उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुआ जिन्होंने कभी वनडे में शून्य का सामना नहीं किया।

1. केसी वेस्सेल्स (KC Wessels)- 109 मैच

केसी वेस्सेल्स ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए क्रिकेट खेला। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 1983 से 1994 तक रहा। उन्होंने कुल 109 मैचों में 105 बार बल्लेबाजी की और 3367 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 107 रन था और औसत 34.35 रहा। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कभी भी शून्य का सामना नहीं किया। वेस्सेल्स की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी स्थिरता और लंबे समय तक विकेट पर टिके रहने की क्षमता थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version