भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच अक्सर हाई स्कोरिंग ही होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। खास बात यह है कि इन हाई स्कोरिंग मैचों में भारत का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब-जब भारत ने बड़े स्कोर खड़े किए हैं, टीम इंडिया ने ज़्यादातर मौकों पर जीत भी हासिल की है।
इंडिया-न्यूज़ीलैंड ओडीआई में टॉप हाईएस्ट टोटल

1. इंडिया- 397 रन
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के मुकाबलों में हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वो भारत के नाम पर दर्ज हैं। जब उन्होंने 2023 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन ठोक दिए।
इस मैच में भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। कीवी गेंदबाजों पूरे मुकाबले में दबाव में थे। लक्ष्य का पीछा करते समय न्यूजीलैंड की टीम लय में नजर नहीं आई और भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
2. इंडिया- 392 रन
क्राइस्टचर्च में खेले गए वनडे मैच में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला था। टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 392 रन बनाए। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना मेजबान टीम के लिए संभव नहीं हो सका और भारत ने मुकाबला जीत लिया था।
3. इंडिया- 385 रन
2023 में वनडे सीरीज में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था। इंदौर में खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने एक बार फिर रन बारिश कर दी। इस मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाने के बावजूद 385 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच में पकड़ बना ली थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
4. इंडिया- 376 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाई-स्कोरिंग मैच काफी पहले से खेले जाते रहे हैं। 1999 में हैदराबाद में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 376 रन बना दिए थे। उस समय जब 250 का स्कोर भी बड़ा लगता था तब भारतीय टीम ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया था।
5. इंडिया- 353 रन
2003 में हैदराबाद में ही खेले गए मैच में टीम इंडिया ने एक बार फिर से बड़ा स्कोर बना दिया था। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की और उसके बाद आने वाले खिलाड़ियों ने उस स्टार्ट का फायदा उठाते हुए पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 353 रन बनाए। पूरे मैच में टीम इंडिया आगे बनी रही और आखिरी में मैच भी अपने नाम किया।







