Tuesday, February 17

मुंबई के युवा बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू देश के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

अभिज्ञान ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका चयन हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 17 वर्षीय अभिज्ञान कुंडू?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Abhigyan Kundu Profile Age Height Teams Stats And Career Timeline
Abhigyan Kundu Profile Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: अभिज्ञान अभिषेक कुंडू

जन्म: 30 अप्रैल 2008 (मुंबई, इंडिया)

उम्र: 17 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल:

भूमिका: विकेटकीपर बल्लेबाज

हाइट: 5 फीट 9 इंच

टीमें: मुंबई अंडर-19, इंडिया अंडर-19

अंडर-19 में दोहरा शतक लगाकर बनाया नाम

अंडर-19 एशिया कप में अभिज्ञान कुंदू ने नाबाद 209 रन की शानदार पारी खेलकर यूथ क्रिकेट में इतिहास रचा था। इस पारी के साथ वह यूथ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। मुंबई के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 121 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

अभिज्ञान डेली खेलते थे 5,000 से 10,000 गेंदें

अभिज्ञान ने महज पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह चेतन जाधव से कोचिंग लेते थे। बचपन से ही वे कड़ी मेहनत करते रहे और लोकल मैदानों व टूर्नामेंटों में लगातार खेलते रहे। कुंडू काफी कठिन प्रैक्टिस करते थे। वह रोज़ाना 5,000 से 10,000 गेंदों का सामना करते थे। पढ़ाई में भी वे पीछे नहीं हैं और हर साल 80 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाए थे।

एक इंटरव्यू में उनके कोच ने बताया था कि शतक बनाने के बाद अभिज्ञान बिरयानी खाना पसंद करते हैं। वहीं अभिज्ञान का कहना है कि मैच से पहले रिदम में आने के लिए वे 1,000 से 1,500 गेंदें खेलते हैं।

अंडर-16 लेवल पर बना चुके हैं 28,000 से ज्यादा रन

अभिज्ञान कुंदू के आंकड़े भी बेहद खास हैं। 13 साल की उम्र तक वे निजी और मान्यता प्राप्त मुकाबलों में 21,000 से ज्यादा रन बना चुके थे, जिसमें 70 शतक, 100 से अधिक अर्धशतक और 6 दोहरे शतक शामिल थे। जनवरी 2021 में उन्होंने एक स्थानीय टूर्नामेंट में अविनाश साल्वी फाउंडेशन की ओर से खेलते हुए नाबाद 457 रन की पारी खेली थी।

2022 तक उनके कुल रन 28,000 से ज्यादा हो चुके थे, जिनमें 117 अर्धशतक और 93 शतक शामिल थे। 17 साल की उम्र तक उन्होंने अंडर-16 स्तर और उससे नीचे 122 शतक पूरे कर लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अंडर-16 खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की भारतीय रिकॉर्ड बुक में जगह मिली।

उनके कोच ने अभिज्ञान द्वारा खेली गई हर गेंद का पूरा रिकॉर्ड एक फाइल में संभालकर रखा है। इस फाइल में मैच की तारीख, स्थान और विरोधी टीमों की पूरी जानकारी दर्ज है। उनके कोच खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं और उन्हें 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने रमाकांत अचरेकर की अकादमी में प्रशिक्षण लिया था, जो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कोच रहे हैं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट-A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

अभिज्ञान अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Span Mat Inns NO Runs HS Avg BF SR 100s 50s 0s 4s 6s
2024–2025 12 11 4 404 87* 57.71 388 104.12 0 3 0 39 11

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version