Tuesday, February 17

स्पिन गेंदबाज टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन की उम्र और फिटनेस को देखते हुए अब टीम को एक युवा गेंदबाज की ज़रूरत है, जो उनकी जगह ले सके और टॉड को उनके विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

टॉड ने भारत के खिलाफ 2023 के दौरे में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने कुछ मैचों में खेला भी था और गेंदबाजी से प्रभावित भी किया था। उसके बाद उन्हें इंग्लैंड में हुई एशेज के लिए भी टीम में जगह दी गई थी।

व्यक्तिगत जानकारी

Todd Murphy Profile Age Height Teams Career And Stats
Todd Murphy Profile Age Height Teams Career And Stats

पूरा नाम: टॉड रेमंड मर्फी

जन्म: 15 नवंबर 2000 (विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया)

उम्र: 25 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ स्पिन

भूमिका: गेंदबाज

हाइट: 5 फीट 9 इंच

टीमें: ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19, विक्टोरिया, विक्टोरिया सेकंड इलेवन, सिडनी सिक्सर्स

क्रेग हॉवर्ड के कहने पर स्पिनर बने मर्फी

टॉड मर्फी का जन्म विक्टोरिया के एचूका शहर में हुआ था। उनका बचपन मरे नदी के पास मोआमा (न्यू साउथ वेल्स) में बीता। उनके पिता जेमी मर्फी खुद भी क्रिकेटर रह चुके हैं। टॉड के पिता ने विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट में सेंट किल्डा क्लब के लिए आठ सीज़न खेले थे और उस दौरान शेन वॉर्न उनके साथी खिलाड़ी थे।

टॉड मर्फी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मोआमा क्रिकेट क्लब से की। शुरुआत में वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज थे। साल 2017 में नेट्स पर अभ्यास के दौरान पूर्व लेग स्पिनर क्रेग हॉवर्ड ने उनकी स्पिन गेंदबाजी पर ध्यान दिया, जिसके बाद मर्फी ने ऑफ स्पिन गेंदबाजी शुरू की।

7 फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुए थे सेलेक्ट

इसके बाद मर्फी ने बेंडिगो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में सैंडहर्स्ट क्रिकेट क्लब के लिए एक सीज़न खेला। साल 2018-19 में वह सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब से जुड़ गए।

10 मार्च 2021 को मर्फी ने विक्टोरिया के लिए मार्श वन-डे कप में अपना लिस्ट A डेब्यू किया। इससे पहले उन्हें 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी चुना गया था।

3 अप्रैल 2021 को उन्होंने शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया की ओर से अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला, जिसमें उन्होंने 34 रन बनाए और एक विकेट लिया। इसके बाद 26 दिसंबर 2021 को मर्फी ने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में टी20 डेब्यू किया।

सिर्फ सात फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद ही मर्फी को 2023 में भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किया गया। इस टूर पर उन्हें नाथन लियोन, एश्टन एगर और मिशेल स्वेपसन के साथ चुना गया था।

शानदार रहा था टेस्ट डेब्यू

फरवरी 2023 में नागपुर टेस्ट से मर्फी ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 47 ओवर फेंकते हुए 7 विकेट लिए और 124 रन दिए। पूरे भारत दौरे में उन्होंने चारों टेस्ट खेले और कुल 14 विकेट झटके।

अप्रैल 2023 में मर्फी को एशेज सीरीज़ के लिए भी चुना गया। लियोन के चोटिल होने के बाद उन्होंने हेडिंगली में एशेज में डेब्यू किया। उस मैच में उन्होंने 9.3 ओवरों में 1 विकेट लिया। चौथे टेस्ट में उन्हें बाहर बैठना पड़ा, लेकिन पांचवें टेस्ट में वापसी करते हुए उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। इसके अलावा बल्ले से भी अहम रन बनाए, जिससे टीम को बढ़त मिली।

जून 2025 में टॉड मर्फी ने इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लूस्टरशायर के साथ करार किया। वह 2025 की काउंटी चैंपियनशिप में चार मैचों के लिए इस टीम की ओर से खेलते नज़र आएंगे। अब उन्हें एशेज के चौथे मैच के लिए टीम में जगह दी गई है।

करियर टाइमलाइन

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट क्लास डेब्यू: विक्टोरिया के लिए बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, 3–6 अप्रैल 2021

लिस्ट A डेब्यू: विक्टोरिया बनाम तस्मानिया, 10 दिसंबर 2021

टी20 डेब्यू: सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर, 26 दिसंबर 2021

खेलने का अंदाज़ और विशेषता

टॉड मर्फी ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वह नाथन लियोन या अन्य ट्रेडिशनल स्पिन गेंदबाजों से थोड़े अलग हैं, क्योंकि वह गेंद को ज्यादा फ्लाइट नहीं देते और पेस के साथ गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी लाइन और लेंथ को लगातार हिट करते हैं और अगर पिच में थोड़ी भी मदद होती है, तो वह और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं।

उनका फिटनेस लेवल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बॉलिंग आंकड़े (Kartik Sharma Bowling Stats)

Format Match Innings Average Wickets Strike Rate Economy BBM 5W 10W
Tests 7 12 28.13 22 52.5 3.21 7/124 1 0
FC 44 76 34.87 119 69.4 3.01 7/86 1 0
List A 34 33 37.51 37 44.8 5.01 4/27 0 0
T20s 30 29 22.14 21 19.7 6.73 3/35 0 0

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Match Innings Average Wickets Strike Rate Economy BBM 5W 10W
Tests 7 12 28.13 22 52.5 3.21 7/124 1 0
FC 44 76 34.87 119 69.4 3.01 7/86 1 0
List A 34 33 37.51 37 44.8 5.01 4/27 0 0
T20s 30 29 22.14 21 19.7 6.73 3/35 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version