Tuesday, February 17

International Cricket: किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार मैच खेलना उनकी अच्छी फिटनेस, मानसिक मजबूती पर निर्भर करता है। क्यूंकि तब उस खिलाड़ी के लिए निरंतरता से खेलना उसकी असली परीक्षा होती है। वहीं इस दौरान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी न सिर्फ अपनी टीम की रीढ़ साबित होते हैं, बल्कि हर फॉर्मेट में प्रदर्शन का उच्च स्तर भी बनाए रखते हैं। क्यूंकि तब अपने इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच उत्कृष्टता बनाए रखना आसान नहीं होता है। आइए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. आघा सलमान : 54 मुकाबले :-

इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान आघा सलमान का नाम आ गया है। क्यूंकि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने साल 2025 में अभी तक कुल 54 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने इस साल में 5 टेस्ट, 17 वनडे और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया है।

Salman Ali Agha
Salman Ali Agha

लेकिन अभी भी वह इस साल और मैच भी खेलने वाले हैं। इस बीच टेस्ट में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के बल्ले से 27.70 की बल्लेबाजी औसत से 277 रन निकले हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 47.64 की बल्लेबाजी औसत से 667 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अभी तक कुल 548 रन बनाए हैं।

2. राहुल द्रविड़ : 53 मुकाबले :-

इस सूचि में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 1999 में 53 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। तब वह भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से 10 टेस्ट और 43 वनडे मैचों का हिस्सा रहे थे।

Rahul Dravid
Rahul Dravid

उस समय उन्होंने टेस्ट में 19 पारियों में खेलते हुए 48.05 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 865 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। जबकि वनडे फॉर्मेट में तब उन्होंने 43 पारियों में खेलते हुए 46.34 की बल्लेबाजी औसत से 1,761 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से हमें 6 शतक भी देखने को मिले थे।

3. मोहम्मद यूसुफ : 53 मुकाबले :-

इस सूची में संयुक्त दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम भी आता है। क्यूंकि उन्होंने भी एक कैलेंडर वर्ष में 53 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। उन्होंने साल 2000 में 12 टेस्ट और 41 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 18 पारियों में खेलते हुए 49.35 की बल्लेबाजी औसत से 839 रन बनाए थे।

Mohammad Yousuf
Mohammad Yousuf

वहीं इस बीच उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक भी आए थे। जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 41 पारियों में खेलते हुए 32.25 की बल्लेबाजी औसत से 1,161 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 7 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

4. महेंद्र सिंह धोनी : 53 मुकाबले :-

इस सूची में ही संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2007 में 53 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। तब उन्होंने 8 टेस्ट, 37 वनडे और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया था।

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 13 पारियों में खेलते हुए 52 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 468 रन बनाए थे। जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने तब 44.12 की बल्लेबाजी औसत से 33 पारियों में 1,103 रन बनाए थे। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने 7 पारियों में खेलते हुए 32.60 की बल्लेबाजी औसत से 163 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version