Tuesday, March 10

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax

फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने बीते दिनों देश के सबसे अमीरों की लिस्ट जारी की है। जिनमे भारत के कई बड़े सितारों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में शाहरुख खान के साथ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। 

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों ब्रेक पर चल रहे हैं लेकिन फिर भी वे सुर्खियों में बने हुए हैं। फोर्च्यून इंडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2023-24 में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कुल 66 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है जो किसी भी इंडियन खिलाड़ी के द्वारा भरा जाने वाला टैक्स है। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी (38 करोड़), सचिन तेंदुलकर (28 करोड़) के साथ लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

विराट कोहली – 66 करोड़ 

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax
Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax / Getty Image

भारतीय टीम के रन मशीन कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों खेल से दूर होने के बावजूद चर्चा में बने हुए हैं। इसी महीने 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। दरअसल, विराट कोहली ने 66 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा सबसे ज्यादा भरा जाने वाला टैक्स है। 

महेंद्र सिंह धोनी – 38 करोड़ 

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax
Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax / Getty Image

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप के साथ कई सारें आईसीसी खिताब दिलाए हैं।  

सचिन तेंदुलकर – 28 करोड़ 

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax
Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax / Getty Image

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़ का टैक्स चुकाया है और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं। उनके नाम कई सारें रिकॉर्ड दर्ज हैं, उन्होंने अपने समय में भारत के लिए बहुत सारे रन बनाए और कई ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जिसे अब भी किसी खिलाड़ी के द्वारा नही तोड़ा गया है। 

सौरव गांगुली – 23 करोड़ 

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax
Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax / Getty Image

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कुल 23 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। 

हार्दिक पंड्या – 13 करोड़ 

Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax
Top 5 Indian Players Who Have Paid The Highest Income Tax / Getty Image

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कुल 13 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। सबसे ज्यादा टैक्स भरने के मामले में उनका नाम इस लिस्ट में 5वें स्तन पर है। 

यह भी पढ़ें:- टॉप 5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पॉवरप्ले में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version